दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 19 लाख 97 हजार 906 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 26 हजार 604की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये कि इसी दौरान चार लाख 78 हजार 557 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, अमेरिका में 24 घंटे में दो हजार 407 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा 26 हजार 47 हो गया है। यहांसंक्रमण के26 हजार 945 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या छह लाख 13 हजार 886 हो गई है।
कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
| देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 6 लाख 13 हजार 886 | 26 हजार 047 | 38 हजार 820 |
| स्पेन | 1 लाख 74 हजार 060 | 18 हजार 255 | 67 हजार 504 |
| इटली | 1 लाख 62 हजार 488 | 21 हजार 067 | 37 हजार 130 |
| फ्रांस | 1 लाख 43 हजार 303 | 15 हजार 729 | 28 हजार 805 |
| जर्मनी | 1 लाख 31 हजार 359 | 3 हजार 294 | 68 हजार 200 |
| ब्रिटेन | 93 हजार 873 | 12 हजार 107 | उपलब्ध नहीं |
| चीन | 82 हजार 249 | 3 हजार 341 | 77 हजार 738 |
| ईरान | 74 हजार 877 | 4 हजार 663 | 48 हजार 129 |
| तुर्की | 65 हजार 111 | 1 हजार 403 | 4 हजार 789 |
| बेल्जियम | 31 हजार 119 | 4 हजार 157 | 6 हजार 858 |
स्रोत:https://ift.tt/37Fny4L
अमेरिका: ट्रम्प नेडब्ल्यूएचओ का फंड रोका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की फंडिंग रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर संगठन ने बुनियादी स्तर पर काम किया होता तो दुनियाभर में कम जान जाती। ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘आज मैं अपने प्रशासन को डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने का निर्देश दे रहा हूं। कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ की भूमिका की समीक्षा की जाएगी। अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सालाना चार से पांच हजार डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करता है।’’
- उन्होंने संगठन पर कोरोना को लेकर गलत प्रबंधन करने और प्रसार को छुपाने का भी आरोप लगया। उन्होंने कहा- डब्ल्यूएचओ पूरी तरह से चीन परस्त है। कोरोना को लेकर उन्होंने हमेशा चीन का साथ दिया है।
- उन्होंने कहा- क्या डब्ल्यूएचओ ने चीन में वास्तविक स्थिति का आंकलन करने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों को भेजा। क्या चीन की पारदर्शिता की कमी को दूर करने के लिए अपना काम किया था? इसका प्रकोप बहुत कम होता और निश्चित रूप से मौतें कम होती। हजारों लोगों की मौत और वैश्विक अर्थव्यस्था को होने वाली क्षति को टाला जा सकता था।
- अमेरिका की नौसेना ने कहा- उसके शिप मर्सी अस्पताल के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नौसेना ने बताया कि इन लोगों के संपर्क में आने वले लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। सेना ने कहा, “इसके कारण शिप पर होने वाले मरीजों के इलाज पर असर नहीं पड़ेगा।”
ब्राजील: रियो डी जनेरिया के गवर्नर कोरोना पॉजिटिव
ब्राजील के रियो डी जनेरिया प्रांत के गवर्नर विल्सन विजेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे अब वह सेल्फ आइसोलेशन में काम करेंगे। विल्सन ने मंगलवार को ट्वीट किया, “शुक्रवार को कमजोरी महसूस होने पर मैंने कोरोना टेस्ट के लिए कहा। आज जांच के नतीजे आ गए हैं और यह पॉजिटिव है।”
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बुखार, सुखी खांसी और थकान जैसे बीमारी के कई लक्षण हैं। लेकिन, अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं और डॉक्टरों के परामर्श का पालन करते हुए सेल्फ आइसोलेशन में रहकर काम करूंगा।” उन्होंने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे एहतियात का पालन करने की अपील की है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2K2Dvbj
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.