जनरल नरवणे आज लेह में सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे, भारत-चीन के बीच हुई मीटिंग को लेकर अफसरों से चर्चा करेंगे

जनरल नरवणे आज लेह में सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे, भारत-चीन के बीच हुई मीटिंग को लेकर अफसरों से चर्चा करेंगे

.
थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे मंगलवार को लेह का दौरा करेंगे। एक दिन पहले ही भारत और चीन के बीच मॉल्डो में लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की दूसरी मीटिंग हुई है। जनरल नरवणे यहां जमीनी स्तर पर सीमा सुरक्षा का जायजा लेंगे। साथ ही सेना की 14 कॉर्प्स के अफसरों के साथ हुई मीटिंग की प्रगति को लेकर चर्चा करेंगे।
इससे पहले उन्होंने सोमवार को दिल्ली में सेना के कमांडरों के साथ बैठक में लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सीमा विवाद की पूरी जानकारी ली। सेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस मंगलवार को भी जारी रहेगी।
भारत-चीन के बीच दूसरी बैठक 11 घंटे चली
15 जून की रात गलवान में हिंसक झड़प के बाद सोमवार को भारत और चीन के बीच मॉल्डो में लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की दूसरी मीटिंग 11 घंटे तक चली। भारत की ओर से मीटिंग में 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने हिस्सा लिया। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने इस बैठक में पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो इलाके से चीनी सैनिकों को हटाने की मांग की।
भारतीय अफसरों ने गलवान में हुई हिंसक झड़प पर नाराजगी जाहिर की। झड़प को चीन की सुनियोजित साजिश और क्रूर कृत्य बताया। भारत की मांग है कि चीन लद्दाख में अपने सैनिकों की पोजिशन अप्रैल की यथास्थिति पर लाए।
चीन ने माना उसका कमांडिंग अफसर मारा गया
चीन की सेना ने पहली बार माना कि 15 जून को गलवान में हुई झड़प में उसके कमांडिंग ऑफिसर समेत 2 सैनिक मारे गए। हालांकि, रिपोर्ट्स में पहले चीन के 40 से ज्यादा जवानों की मौत का दावा किया जा चुका है। गलवान में चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर कंटीले तारों से हमला किया था, जिसमें 20 जवान शहीद हो गए थे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जनरल नरवणे लेह में जमीनी स्तर पर सीमा सुरक्षा का जायजा लेंगे। (फाइल फोटो)


https://ift.tt/2BwdbFk

From Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments