हरियाणा मेंलॉकडाउन फेज-2 का सोमवार कोछठवांदिन है। सरकार द्वारा तय समय यानी आज सेगेहूं की खरीद शुरू हो गई है। प्रदेशभर में 1831 मंडियों व केंद्रों पर गेहूं खरीदा जा रहा है। सरकार ने पहले दिन ट्रायल के लिए 90 हजार किसानों को बुलाया है। ये सभी वे किसान हैं, जिन्होंने 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा रखा था। वहीं सरकार के आदेश के अनुसार कुछ सरकारी दफ्तरों में सरकारी कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे हैं। लॉकडाउन में ढील पर दुकानदारों में अभी असमंजस की स्थिति है कि किसकी दुकान खुलेगी और किसकी दुकान बंद रहेगी। पास को लेकर भी दुकानदार अभी असमंजस में हैं।
कुरुक्षेत्र में गेहूं खरीद शुरू होने पर अनाज मंडी में मजदूर नजर आने लगे हैं। प्रदेश की 1831 मंडियों व गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों को बुलाया गया है।
25-25 किसानों को हर खरीद केंद्र पर बुलाया गया है
पहले दिन 25-25 किसानों को हर खरीद केंद्र पर बुलाया है। दूसरे दिन खरीद केंद्रों पर 50-50 किसान बुलाए जा सकते हैं। यह निर्णय पहले दिन के प्रबंधों को देखकर लिया जाएगा। 15 दिनों में गेहूं खरीद के करीब 60 से 70 फीसदी लक्ष्य को पूरा किए जाने की संभावना है। खरीद 30 जून तक चलेगी। रविवार शाम तक प्रदेश के 7.50 लाख किसानों ने 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। विभाग की ओर से उन्हें ही मैसेज भेजकर मंडी में फसल लेकर बुलाया जाएगा। कुछ किसानों ने जिनकी फसल नहीं कटी है, उन्होंने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड को फोन कर सूचना दी है कि फिलहाल उनकी फसल नहीं कटी है।बोर्ड के सीए डॉ. जे गणेशन ने बताया कि अब ऐसे किसान अपनी फसल के कटने के बाद संबंधित आढ़ती को सूचित कर सकेंगे। इन किसानों की फसल पकते ही आढ़ती के जरिए सूचना मिलेगी तो तुरंत इनका गेहूं भी खरीदा जाएगा, लेकिन किसानों को रोजाना संदेश भेजने का सिलसिला जारी रहेगा।
लॉकडाउन की ढील पर दुकानदार अभी असमंजस में
लॉकडाउन में हरियाणा सरकार ने कुछ ढील दी है लेकिन अभी दुकानदार असमंजस में हैं कि किसे अनुमति मिली है, किसे नहीं। इसको लेकर सोमवार को स्थिति साफ हो सकती है। तहसीलों में सोमवार सेरजिस्ट्री, जाति-आय प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा,बिल्डरों के रुके निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। हाईवे के किनारे पेट्रोल पंपों के पास बने ढाबे खुलेंगे। स्टेशनरी और बुक्स शॉप भी खुलेंगी। गर्मी को देखते हुए सरकार ने एसी, कूलर, पंखों की दुकानें भी खोलने की स्वीकृति दी है। ये गतिविधियां 282 कंटेनमेंट जोन को छोड़कर पूरे प्रदेश में शुरू होंगी। जो भी गतिविधियां शुरू करना चाहेगा, उन्हें परमिशन देने के लिए ब्लॉक से लेकर जिला लेवल तक कमेटियों का गठन किया गया है। उधर, काम से बाहर निकलने वालों को पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने पोर्टल भी बनाए हैं।
यह तस्वीर रोहतक की है। यहां कुछ फैक्ट्रियां सोमवार से खुल गई है। ऐसी ही एक एलपीएस फैक्ट्री मे जितनी भी गाड़ियां अंदर जा रही है उन सभी को सैनेटाइज किया जा रहा है।
हरियाणा: संक्रमितों का आंकड़ा237 पहुंचा, इसमें 132 का जमात से कनेक्शन
- राज्य में संक्रमित का आंकड़ा 237 पहुंच गया। सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह के हैं। फरीदाबाद में 42, गुरुग्राम में 36, पलवल में 34, पंचकूला में 17, अम्बाला में 11, सोनीपत में 7, करनाल में 6, पानीपत में 5, सिरसा 4, यमुनानगर व भिवानी में 3-3, कैथल, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ-साथ मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा हुआ है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 251है।
- प्रदेश में मिले कुल संक्रमित में से जमातियों की संख्या 132 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले के हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 31, फरीदाबाद में 23, गुरुग्राम में 15, अम्बाला में 5, पंचकूला में 6, यमुनागर में 3, भिवानी में 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला है। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।
- हरियाणा में अब कुल 90 मरीज ठीक हो गए हैं। इसमें फरीदाबाद में 20, गुरुग्राम में 17, पलवल में 17, नूहं में 8, करनाल में 5, पानीपत, सिरसा में चार, यमुनानगर और अम्बाला में तीन-तीन, पंचकूला, भिवानी में दो-दो मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा चरखी दादरी, हिसार, जींद, फतेहाबाद, सोनीपत में एक-एक मरीज ठीक हुआ है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 104 बनता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2xHZiCr
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.