केंद्र सरकार ने भले ही कोरोना से कम प्रभावित इलाकों में सोमवार यानीआज से कुछ रियायत देने का ऐलान किया है।लेकिन लखनऊ, नोएडा, आगरा समेत कई जिलों में पाबंदियां पूरी तरह से लागू रहेंगी। न तो दफ्तर खुलेंगे और न ही उद्योग शुरू होंगे। हालांकि, राजधानी में सचिवालय में सीमित स्टाफ के साथ आज से काम शुरू हो जाएगा। बाहरी लोगों की एंट्री बंद रहेगी। मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथने लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों में छूट के संबंध में डीएम को निर्णय लेने और शासन को अवगत कराने के लिए कहा है। जिन जिलों में कोरोना के 10 से अधिक केस हैं, वहां अधिक सतर्कता बरती जाएगी। इस दायरे में लखनऊ समेत 19 जिले शामिल हैं।
आज 12 नए केस, अब तक 17 की जान गई
सोमवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए। केजीएमयू ने बताया किलखनऊ में 2 और आगरा में 10 नए पॉजिटिव मिले। यूपी के50 जिलों में अब तक1100 कोरोना मरीज मिले हैं।इनमें 781 तब्लीगी जमात से हैं। हालांकि, अभी भी कोरोना के 966 एक्टिव केस हैं। इससे पहले रविवार देर रात तक 125 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 127 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। इसके अलावा, कोरोना से अब तकबस्ती, वाराणसी, बुलंदशहर, कानपुर, लखनऊ औरफिरोजाबाद में 1-1, मुरादाबाद में 2, मेरठ में 3 औरआगरा में 6 मौतें हुईं हैं।
लखनऊ: लखनऊ में रविवार रात 23 जमातियों को सआदतगंज के म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में बनाईगईअस्थाई जेल में भेज दिया गया। इन पर पुलिस ने संक्रमण फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया था। सभी का इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा था। अस्थाई जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजामहैं। प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज महेश पाल सिंह ने बताया किइन सभी जमातियों के पासपोर्ट औरवीजा जब्त कर लिए गए हैं। सभी को ब्लैक लिस्टेड किया गया है। लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है।
मेरठ: जिले के वैलेंटिस कैंसर अस्पताल द्वारा समाचार पत्रमें दिए गए विज्ञापन पर विवाद हो गया है। इस मामले में अस्पताल संचालक के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, 17 अप्रैल को दिए गए विज्ञापन में लिखा था कियहां भर्ती होने वाले हिंदू-मुस्लिम मरीजों औरतीमारदारों को कोरोनावायरस की जांच कराना और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आना जरूरी है।अब स्पष्टीकरण छपवाते हुए माफी मांगी गई है। अस्पताल के डॉक्टर अमित जैन ने कहा- विज्ञापन से सभी लोगों से अपील थी कि वे सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि सभी लोग सुरक्षित रहें। इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। हम माफी मांगते हैं, क्योंकि कुछ शब्द लोगों की भावनाओं को आहत करते हैं। अस्पताल का कभी किसी की भावनाओं को आहत करने का इरादा नहीं था।
महाराजगंज: भारत भ्रमण पर कार से निकलाफ्रांसीसी परिवार पिछले 23 दिनसे महाराजगंज जिले के कोल्हुआ गांव में फंसाहै। परिवार में पांच लोग हैं।सभी नेपाल जाने की योजना बना रहेथे। लेकिन लॉकडाउन के बाद वे सभी यहीं फंस गए। प्रशासन ने सभी का परीक्षण कराया है। ये सभी सोनौली बॉर्डर से 30 किमी दूर जंगल किनारे बसे इस गांव में अपना ठिकाना बनाएहैं। प्रशासन ने इनसे शहर के एक होटल में ठहरने की अपील की थी, लेकिन ये लोग गांव नहीं छोड़ना चाहते हैं। प्रधान द्वारा इनके खाने-पीने का इंतजाम कराया जा रहा है।
वाराणसी: पितरकुंडा में शनिवार को एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसने अपना इलाज महमूरगंज स्थित एक अस्पताल में कराया था। प्रशासन ने अस्पताल में ओपीडी बंद कराते हुए भर्ती मरीज,13 डॉक्टरों और कर्मचारियों को क्वारैंटाइन कर दिया है। वहीं, कोटा से 289 बच्चे जिले के काशी इंस्टीट्यूट पहुंचे। रैपिड टेस्ट के बाद बच्चों को घरों के लिए छोड़ा गया। उधर,प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह औरअशोक चौरसिया से फोन पर बातचीत करके शहर का हाल-चाल जाना। मोदी ने कार्यकर्ताओं और जनता से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने को कहा। यह भी कहा किकोरोना की जंग में उत्साह कम नहीं होना चाहिए। काशी एक मिसाल पेश कर रही है।
बदायूं: जिले में 8 कोरोना संक्रमित हो गए। जिलाधिकारीकुमार प्रशांत ने बताया कि जिले में कोरोना के पांच नएकेस मिले हैं। सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह के अनुसार,सभी जिला पुरुष अस्पताल में क्वारैंटाइन थे। इसमें दो शहर के मोहल्ला काबुलपुरा, दो जालंधरी सराय मोहल्ला और एक दहगवां का है, जो जमाती के सम्पर्क में आया था। सभी को बरेली मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया है। इलाके को सील किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में जिलेवार कितने कोरोना के केस
अभी तक आगरा में 250, लखनऊ में 167, गाजियाबाद में 41, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 95, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 30, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 57, वाराणसी में 14, शामली में 26, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 74, बरेली में 6, बुलंदशहर में 15, बस्ती में 19, हापुड़ में 16, गाजीपुर में 5, आज़मगढ़ में 7, फिरोजाबाद में 48, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 72 और शाहजहांपुर में 1, बांदा में 2, महराजगंज में 6, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 2, औरैया में 6, बाराबंकी में 1, कौशांबी में 2, बिजनौर में 22, सीतापुर में 17, प्रयागराज में 1, मथुरा में 5 और बदायूं में 8, रामपुर में 14, मुजफ्फरनगर में 5, अमरोहा में 10, भदोही में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 3, संभल में 7, उन्नाव में 1, कन्नौज में 5, संतकबीरनगर में 1, मैनपुरी में 4, गोंडा में 1 और मऊ में भी एक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2xHYwW5
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.