देश में7 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले दो गुना हो गए हैं। 6 से 13 अप्रैल के बीचसंक्रमण के मामले24% की रफ्तार से बढ़े। अगर ऐसा हीरहा, तोअगले सात दिनों में देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या20 हजार के पार हो सकती है। देश के अभी तक 388 जिलों में कोरोना केकेस मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा संक्रमित10 जिलों में 39% और टॉप-50 जिलों में 69% केस हैं।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिले
| जिला | राज्य | केस |
| मुंबई | महाराष्ट्र | 1540 |
| जयपुर | राजस्थान | 361 |
| इंदौर | मध्यप्रदेश | 363 |
| अहमदाबाद | गुजरात | 320 |
| दक्षिण दिल्ली | दिल्ली | 320 |
| हैदराबाद | तेलंगाना | 267 |
| पुणे | महाराष्ट्र | 209 |
| ठाणे | महाराष्ट्र | 190 |
| कासरगोड | केरल | 168 |
जयपुर: यहां 361 संक्रमित, 7 दिनों में 296% मामले बढ़े हैं
- जयपुर में कोरोना संक्रमण के कुल 361 मामले मिले हैं। 7 दिनों में 270 मरीज बढ़े। यानी इस दौरान 296% केस बढ़े हैं।
- जयपुर में रामगंज कोरोना का केंद्र बनकर उभरा है। यहां ओमान से लौटे एक शख्स से ही संक्रमण पहुंचा है।
- होम क्वारैंटाइन के बावजूद यह शख्स क्षेत्र में घूमता रहा। 23 मार्च को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इंदौर: पूरे राज्य के 60 फीसदी संक्रमित इसी शहर में हैं
- इंदौर में सात दिनों में 201 पॉजिटिव मिले। सोमवार को यहां 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, यह एक दिन में सबसे ज्यादा है।
- शहर के 36 जगहों पर 1474 लोगों को क्वारेैंटाइन किया गया है। यहां असरावदखुर्दमें 58, रानीपुरा में 24 और तारागंज में 22 पॉजिटिव मिले हैं।
- मध्य प्रदेश में 13 अप्रैल तक 604 संक्रमित मिले। इनमें अकेले इंदौर में ही 363 हैं। यानी राज्य के 60% संक्रमित इसी शहर में हैं।
अहमदाबाद: कुल 320 केस, 7 दिनों में 782% मामले बढ़े हैं
- अहमदाबाद में एक हफ्ते पहले 38 केस थे। अब 320 हो गए हैं। यानी इस दौरान 782% की रफ्तार से मामले बढ़े हैं।
- यहां 11 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के जमालपुर, रखियाल, बापूनगर, दरियापुर, दाणीलीमडा, शाहपुर, जुहापुरा सहित के क्षेत्रों को सील कर दिया गया है।
- अहमदाबाद में मास्क पहनना अनिवार्य है। अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पकड़े जाता है तो 5 हजार जुर्माना लगेगा।
मुंबई: 7 दिन में 192% केस बढ़े, यहां कुल 1540 पॉजिटिव केस हैं
- मुंबई में 7 दिनों में 1151 केस बढ़े हैं। यहां दो दिन में क्रमशः 242 और 217 मामले आए। यह दो दिन में सर्वाधिक हैं।
- मुंबई में 20% केसदक्षिणी वार्ड में हैं। इनमें एलफिंस्टन, वर्लीऔरलोअर परेलआते हैं। बीते 6 दिनों में महाराष्ट्र में एक हजार नए केस बढ़े हैं। इनमें 600 मुंबई में ही बढ़े।
- महाराष्ट्र में पहले एक हजार केस पहुंचने में 30 दिन लगे। लेकिन अगले एक हजार मामले में सिर्फ छह दिन ही लगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2XI86TD
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.