सेंसेक्स 677 अंक और निफ्टी 224 पॉइंट ऊपर खुले; बुधवार को डाउ जोंस में 3.44% और एसएंडपी में 2.583% की बढ़त रही

सेंसेक्स 677 अंक और निफ्टी 224 पॉइंट ऊपर खुले; बुधवार को डाउ जोंस में 3.44% और एसएंडपी में 2.583% की बढ़त रही


बाजार आज बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 677.23 अंक ऊपर और निफ्टी 224.30 पॉइंट ऊपर खुले। अभी सेंसेक्स 921.69 अंक ऊपर 30,815.65 पर और निफ्टी 270.80 पॉइंट ऊपर 9,019.55 पर कारोबार कर रहे हैं।इससे पहले बुधवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स ने 173.25 अंक या 0.58% नीचे 29,893.96 पर और निफ्टी 43.45 पॉइंट या 0.49% नीचे 8,748.75 का करोबार किया था। बता दें कि इस सप्ताह ट्रेडिंग का आज आखिरी दिन है। शुक्रवार, 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। वहीं, शनिवरा और रविवार को बाजार बंद रहता है।
अमेरिका और चीन के बाजार बढ़त के साथ बंद
अमेरिकी बाजार के साथ दुनिया के कई बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 3.44 फीसदी की बढ़त के साथ 779.71 अंक ऊपर 23,433.60 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.58 फीसदी बढ़त के साथ 203.64 अंक ऊपर 8,090.90 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.41 फीसदी बढ़त के साथ 90.57 पॉइंट ऊपर 2,749.98 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.63 पॉइंट चढ़कर 2,822.00 पर बंद हुआ। जापान, इटली, जर्मनी के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
कोरोना से देश में अब तक 200 मौतें
कोरोना संकमण से देश में मौतों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को दो लोगों की मौत हुई। जम्मू में 69 साल महिला की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, वह उधमपुर जिले की रहने वाली थी। उसे सीने में दर्द और सांस लेने की शिकायत थी। वहीं, पंजाब में 55 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस मरीज को डायबिटीज और हाइपरटेंशन की भी शिकायत थी। इससे पहले, बुधवार को देश में 27 संक्रमितों की मौत हुई थी। अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारी इन आंकड़ों के साथ देश में मरने वालों की संख्या 200 हो गई है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 149 मौतों की पुष्टि की है।




09:46AM बीएसई सेंसेक्स ऑटो सेक्टर की सभी कंपनियों के शेयरो में उछाल है; टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा 8.65% की बढ़त है।




09:36AM सेंसेक्स 921.69 अंक ऊपर 30,815.65 पर और निफ्टी 270.80 पॉइंट ऊपर 9,019.55 पर कारोबार कर रहे हैं।
09:32 AM बैंकिंग सेक्टर आज 554.85 अंको की बढ़त के साथ खुला; अभी सभी 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।




09:23 AM बीएसई सेंसेक्स 30 के लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में उछाल है।




09:15 AMसेंसेक्स 705.23 अंक ऊपर 30,599.19 पर और निफ्टी 171.85 पॉइंट ऊपर 8,920.60 पर कारोबार कर रहे हैं।



अमेरिकी बाजार के साथ दुनिया के कई बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 3.44 फीसदी की बढ़त के साथ 779.71 अंक ऊपर 23,433.60 पर बंद हुआ।

नए कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में चल रहे लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे लोगों और कारोबारियों को राहत देने के लिए आयकर विभाग 5लाख रुपएतक का लंबित रिफंड तुरंत जारी करेगा। इसका लाभ करीब 14 लाख करदाताओं को मिलेगा। सरकार ने बुधवार को सभी कारोबारी संस्थाओं और व्यक्तियों को 5 लाख रुपए तक के सभी आयकर रिफंड तुरंत जारी करने का फैसला किया।



टैक्स विभाग 5 लाख रुपए तक का बकाया रिफंड तुरंत जारी करेगा, 14 लाख लोगों और कारोबारी इकाइयों को होगा फायदा


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: April 9, Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


https://ift.tt/2XlcVlt

From Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments