उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी में बुधवार सुबह कोरोनावायरस के 45 नए मामले आए हैं, जिसमें लखनऊ में 31 मामले आगरा में 13 और एक मामला सीतापुर जिले का शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस पॉसिटिव की संख्या 705 हो गई हैं। जिसमें 395 जमाती शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में 32 नए केस आए थे। जिसमें कानपुर नगर में 8, संभल व मेरठ में 6-6, बिजनौर-4 लखनऊ-3, आगरा व औरैया-2-2 हापुड़ में 11 मामले बढ़े थे। कोरोना वायरस के संक्रमण ने यूपी में तीन और जान ले ली हैं।
संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकसेंदु अग्रवाल के अनुसार मंगलवार को सम्भल जिले में संक्रमण देखने को मिला था। यहां छह संक्रमित मरीज मिले थे। अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 49 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। जिसमें आगरा से 10, गाजियाबाद से 7, नोएडा से 13 एवं लखनऊ से 6, कानपुर से 1, शामली से 1, पीलीभीत से 1 व लखीमपुर खीरी से 1 व मेरठ से 9 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया हैं।
लखनऊ में 31 मामले बढ़े संख्या 68 पहुंची
लखनऊ में मंगलवार को तीन नए संक्रमित मिले जिसमें से एक नजीराबाद नया गांव निवासी बुजुर्ग का भाई संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सदर बाजार दो भाई संक्रमित मिले थे, वहीं बुधवार सुबह केजीएमयू के पीआरओ डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि, कोरोना के 45 नए मरीज की पुष्टि हुई 806 सैंपल की जांच में 45 मरीज आये पॉजिटिव मिले हैं। पॉसिटिव केस में सीतापुर में एक 60 वर्षीय पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई जो सीतापुर ज़िला अस्पताल में मरीज भर्ती हैं। वही लखनऊ में 31 नए मामले आये सामने आए जो जमातियों के सम्पर्क में आने के बाद होने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही आगरा के 13 नए मरीजो में हुई कोरोना की पुष्टि हुई हैं।161 तक पहुंचा आगरा में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंच गया हैं। आगरा में कोरोना की वजह से अब तक चार मौत हो गई हैं।
44 जिलों में पहुंचा कोरोना वायरस का मामला
उत्तर प्रदेश के 44 जनपदों में अब तक कुल 705 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 715 कोरोना पेशेंट्स में अब तक कुल 395 लोग तब्लीघी जमात के बताए जा रहे हैं।प्रदेश में बुधवार सुबह कोरोना के 45 नए केस पॉजिटिव मिले, जिनमें जमातियों के आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ आज 20 नए जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 15,914 सैम्पल भेजे गए, जिनमें 15,134 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई और 120 अंडर प्रोसेस हैं। प्रदेश में 47256 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की हैं। प्रदेश में कुल 25985 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 10,661 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।
आगरा में सबसे अधिक 161 मामले
अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 161, लखनऊ में 68, गाजियाबाद में 27, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 84, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 10, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 19, वाराणसी में 9, शामली में 22, जौनपुर में 4, बागपत में 14, मेरठ में 61, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 11, बस्ती में 14, हापुड़ में 9, गाजीपुर में 5, आज़मगढ़ में 6, फिरोजाबाद में 19, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 53 व शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 3, महराजगंज में 6, हाँथरस में 4, मिर्जापुर में 2, रायबरेली में 2, औरैय्या में 5, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 9, सीतापुर में 14, प्रयागराज में 1, मथुरा में 4 व बदायूँ में 2, रामपुर में 6, मुजफ्फरनगर में 5, अमरोहा में 9, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 1 व संभल में भी 6 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2RCgi3V
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.