उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटों के दौरान यूपी में 125 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 974 तक पहुंच गई है, जिसमें अभी 870 एक्टिव केस हैं। इनमें से 104 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 14 लोगों की मौत हो गयी है। पिछले 24 घंटें में 26 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इस बीच कानपुर में प्रशासन ने तब्लीगी जमातियों के लिए अस्थायी जेल बनाया है। इस जेल में उन लोगों को रखा जाएगा जो दिल्ली मरकज से लौटने के बाद छिपकर रहे हैं।
मेरठ: यूपी के मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। यह व्यक्ति शुक्रवार दोपहर को परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। इससे पहले वह एक प्राइवेट हॉस्पटिल में भर्ती हुआ। उसके कोरोना संक्रमित होने का पता उसकी मौत के बाद आई ब्लड रिपोर्ट से चला। मेरठ में कोरोना संक्रमण से यह तीसरी मौत है, इससे पहले दो मौत यहां कोरोना संक्रमण से हो चुकी हैं।
झांसी : वैश्विक महामारी के रूप में फैले इस कोरोनावायरस का सबसे अधिक असर होटल, टूर एंड ट्रेवल, विमानन, खानपान, निर्माण और मनोरंजन क्षेत्र पर पड़ रहा है।यही कारण है कि अब इसका असर एक चैन के रूप में दिखने लगा है।लॉकडाउन की वजह से आवाजाही बंद हो गई जिसके चलते आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले बच्चे जो हर दिन लोगों को खेल दिखाकर पैसा कमाते थे और खाना खाते थे।अब वे भूखे पेट रहने को मजबूर हैं।बच्चे भोजन की तलाश में हर रोज 21 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं।
नोएडा: कोविड-19 का संक्रमण शहर में बढ़ रहा है। शनिवार को तीन नए संक्रमित मामले सामने आए। इसमे एक मामले सेक्टर-15ए नोएडा व दो मामले एच्छर गांव ग्रेटरनोएडा के है। इस क्रम में शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। जिलाप्रशासन ने दोनों ही स्थानों को सील कर दिया है। वहां सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है। वहीं, रविवार को दोपहर तीन बजे तक 107 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए। दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
कानपुर; तब्लीगी जमातियों के लिए प्रशासन ने अस्थाई जेल बनवाई है। जेल अधीक्षक, एसपी वेस्ट और एसपी ट्रॉफिक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। इस जेल में निजामुद्दीन मरकज से लौटने के बाद छिपकर रहने वाले जमातियों को रखा जाएगा। इसके साथ ही ठीक होने वाले संक्रमित जमातियों व जमातियों को छिपाने वालों को रखा जाएगा। प्रशासन स्पष्ट कर चुका है कि जो जमाती छिपकर रहे हैं और लोग उनकी जानकारी नहीं दे रहे हैं, ऐसे लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बेलरोड पर बने विद्या भवन इंजीनियरिंग कॉलेज को जिला प्रशासन ने अस्थाई जेल बनाने का फैसला किया है। जेल के भीतर एक अस्थाई अस्पताल भी बनाया जाएगा। जिसमें 24 घंटे डॉक्टरों की टीम रहेगी।
संभल: जिले की पुलिस ने लॉकडाउन के बीच एक फैक्ट्री में काम कर रहे 45 लेबर को पकड़ा है। ये लोग जिले के चंदौसी में काम करते हुए उस समय पकड़े गए जब पुलिस ने रेड मारी। पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई थी। उन दोनों फैक्ट्रियों के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2VnzTHr
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.