(मनीष पुरोहित)।राजसमंद जिले में वन कर्मचारी एक नन्हें तेंदुआ शावक का पिछले कुछ दिनों से ध्यान रख रहे हैं। कोरोना के इस दौर में वे पीपीई किट पहने कर एक माह के इस शावक को बकरी का दूध पिला रहे हैँ। दरअसल टांटोल ग्राम पंचायत की निचली भागल में खंडहर हो चुके एक मकान में मादा तेंदुए ने करीब एक माह पहले तीन शावकों को जन्म दिया था। मां अपने दो बच्चों को ले जा चुकी है, लेकिन तीसरे को लेने अभी तक नहीं आई है। वन विभाग ने खंडहर में ट्रैप कैमरा लगाया हुआ है।
वन विभाग ने उदयपुर बायोलोजिकल पार्क से एक केयरटेकर को विशेष तौर पर बुलाया है। वह उसे बोतल से फीड करा रहा है। शावक की सेहत ठीक है। मां अपने इस तीसरे बच्चे क्यों नहीं लेने आई यह स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि मां ने कोई नया ठिकाना बनाया है और उसमें वह अपने दो बच्चों पर ध्यान दे रही है। मां एक रात में एक शावक को शिफ्ट कर पाई इससे यह स्पष्ट है कि उसका नया ठिकाना काफी दूर है। वन विभाग को दो शावकों का जेंडर पता नहीं, लेकिन तीसराशावक मादा है। वन विभाग की टीम पिछले सात दिनों से यहां डेरा डाले हुए है।
ऐसे पता चला
टांटोल ग्राम पंचायत की निचली भागल में खंडहर हो चुके एक मकान में 13 अप्रैल को मादा तेंदुए के तीन शावक होने की सूचना पर लोग इकट्ठे हो गए। तब मां वहां नहीं थी। खेम सिंह पुत्र लाल सिंह के खंडहर हो चुके मकान में मादा तेंदुए को शाम को घर मे जाते पड़ोसियों ने देखा था। इस पर पड़ोसियों ने खेम सिंह को जानकारी दी थी। अगले दिन खेम सिंह, प्रेम सिंह, बालू सिंह, किशन सिंह, अंबाव सिंह वहां गए तो कमरे में तीन शावक मिले।
मौके से मकान मालिक ने वनविभाग को सूचना दी। एएसआई राम सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। वनपाल राजेश मेहता, वनपाल रतन लाल, सहायक वनपाल लोकेंद्र सिंह, वनरक्षक नंद लाल, शंभूलाल मौके पर आए। सहायक वन सरक्षक राजसमंद विनोद कुमार रॉय, रेंजर इस्माइल शेख भी पहुंचे।
तेंदुए 14 अप्रैल को रात 8 बजकर 48 मिनट पर आई और एक शावक को शिफ्ट किया। वन विभाग की टीम ने सोमवार को तेंदुए के शावकों को उनके स्थान पर सुरक्षित कर तेंदुए के घर में आने-जाने के रास्ते, मूवमेंट वाली जगह को चिन्हित किया। घर के मेन गेट के सामने सोमवार शाम को ट्रैप कैमरा लगवाया। मादा तेंदुएपीछे के रास्ते से घर में घुस कर एक शावक को मुंह में दबाकर बाहर निकल गई। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद वह 15 अप्रैल को आई और दूसरे बच्चेको ले गई, लेकिन तीसरे को अभी तक नहीं ले गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/3crZvIz
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.