मुजफ्फरनगर में मजदूरों को बस ने कुचला, 6 की मौत; गुना में बस-ट्रक की टक्कर में 8 मजदूरों की जान गई, 50 जख्मी

मुजफ्फरनगर में मजदूरों को बस ने कुचला, 6 की मौत; गुना में बस-ट्रक की टक्कर में 8 मजदूरों की जान गई, 50 जख्मी

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में दो हादसों में 14 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 55 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात 11:45 बजेरोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर भी मौत हो गई। जबकि चार जख्मी हो गए। इनमें से दो घायलों को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि 10 मजदूर पंजाब से बिहार जा रहे थे। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर घलौली चैकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के नजदीकपहुंचे थे कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया।

मारे गए 6 लोग गोपालगंज के थे

मारे गए सभी मजदूर बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त हरेक सिंह (52),विकास (22), गुड्डू (18), वासुदेव (22), हरीश साहनी (42) और वीरेंद्र (28) के तौर पर हुई है। वहीं, सुशील और रामजीत के अलावा दो अन्य भी इस हादसे में जख्मी हुए। इन्हेंमेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मध्यप्रदेश:बस को ट्रक ने टक्कर मारी, 50 जख्मी
मध्यप्रदेश के गुना में भी एक हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा देर रात दो बजे हुआ। बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। मारे गए सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के थे। ये सभी अपने घर लौट रहे थे।ये लोग किस शहर से आ रहे थे। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर में हादसा रात 11:45 बजे हुआ।


https://ift.tt/2WWZXIT

From Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments