देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 78 हजार से ज्यादा हो गई। बुधवार को 3725 केस सामने आए। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां लगातार पांचवें दिन एक हजार से ज्यादा मरीज मिले। बुधवार को 1495 संक्रमितमिले। इधर, 24 घंटे में कोरोना केरिकॉर्ड 1946 मरीज ठीक हुए। यह एक दिन में मरीजों के स्वस्थ होने की सबसे बड़ी संख्या है।
इससे पहलेएक दिन में सबसे ज्यादा 1905 मरीजमंगलवार को ठीक हुए थे। 11 मई को 1579, 10 मई को 1669, 9 मई को 1414 और 8 मई को 1111 लोग स्वस्थ हुए थे।
महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन 1 हजार से ज्यादा केस
महाराष्ट्र में 12 मई को1026, 11 मई को1230,10 मई को 1943 और 9 मई को 1165 संक्रमित मिले थे।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में74हजार 281 कोरोना संक्रमित हैं। 47 हजार 480का इलाज चल रहा है। 24हजार 386ठीक हो चुके हैं, जबकि 2415मरीजों की मौत हुईहै।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
|
दिन |
मामले |
| 10 मई | 4311 |
|
04 मई |
3656 |
| 11 मई | 3610 |
| 06 मई | 3602 |
| 11 मई | 3591 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरससंक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।
|
राज्य |
कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
| महाराष्ट्र | 25922 | 5547 | 975 |
|
गुजरात |
9268 | 3562 | 566 |
| तमिलनाडु | 9227 | 2176 | 64 |
| दिल्ली | 7998 | 2858 | 106 |
|
राजस्थान |
4328 | 2573 | 121 |
| मध्यप्रदेश | 4173 | 2004 | 232 |
| उत्तरप्रदेश | 3758 | 1965 | 86 |
| पश्चिम बंगाल | 2290 | 702 | 207 |
| आंध्रप्रदेश | 2137 | 1142 | 47 |
| पंजाब | 1924 |
200 |
32 |
| तेलंगाना | 1367 | 939 | 34 |
| जम्मू-कश्मीर | 971 | 466 | 10 |
| कर्नाटक | 959 | 451 | 33 |
| बिहार | 953 | 382 | 7 |
| हरियाणा | 793 | 418 | 11 |
|
केरल |
535 |
490 |
4 |
| ओडिशा | 538 | 143 | 3 |
| चंडीगढ़ | 191 | 30 | 3 |
|
झारखंड |
177 | 79 | 3 |
| त्रिपुरा | 154 | 2 | 0 |
| उत्तराखंड | 72 | 46 | 1 |
| असम | 80 | 40 | 2 |
| छत्तीसगढ़ | 59 | 53 | 0 |
|
हिमाचल प्रदेश |
67 | 35 | 3 |
| लद्दाख | 43 | 22 | 0 |
|
अंडमान-निकोबार |
33 | 33 | 0 |
| मेघालय | 13 | 11 | 1 |
|
पुडुचेरी |
13 | 9 | 0 |
| गोवा | 7 | 7 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
| दादर एंड नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में74हजार 281संक्रमित हैं। 47 हजार 480का इलाज चल रहा है। 24हजार 386ठीक हो चुके हैं, जबकि 2415मरीजों की मौत हुईहै।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
-
मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4173:प्रदेश में बुधवार को 187मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 91 इंदौर, जबकि 45 भोपाल के हैं।राजधानी में मरीजों का आंकड़ा 864 से बढ़कर 909 हो गया।अकेले जहांगीराबादमें 221 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
- महाराष्ट्र, संक्रमित- 25922:राज्य में बुधवार को 1495 मरीज सामने आए, जबकि 54 की मौत हुई। अब तक राज्य में 975 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, 5547 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अकेले मुंबई में कोरोना के 15 हजार 747 केस हैं। यहां बुधवार को 800 मामले सामने आए। राजधानी में अब तक 595 मरीजों की मौत हुई है। बुधवार को 40 लोगों ने दम तोड़ा।
- उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3758:राज्यमें बुधवार को 94 केस सामने आए। यहां अब तक जेल में बंद22 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आगरा सेंट्रल जेल में 11, जबकि मुरादाबाद जेल में 6 कैदी संक्रमित थे। फिलहाल सभी स्वस्थ हो गए हैं।मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह तक कोरोनावायरस के 137 मरीज मिले हैं। अब तक 1873 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि82 की मौत हुई है।
-
राजस्थान, संक्रमित- 4328:राज्य में बुधवार को 202 केस सामने आए। इसमें जयपुर में 61, जालौर में 28, पाली में 27 और उदयपुर में 22 संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार कोसंक्रमण के 138 नए मामले मिले थे। इनमें उदयपुर में 32, जयपुर में 22, कोटा में 5, झुंझुनूं में 2, पाली, चूरू, सीकर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़ और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला। राज्य में कोरोना से अब तक 117 की मौत हो चुकी है।
- दिल्ली, संक्रमित- 7998:राजधानी में बुधवार को 359 पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, 346 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट गए। इसके पहले मंगलवार को 406 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री नेबताया कि मंगलवार को राजधानी में 20 मरीजों ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ मरने वालों का आंकड़ा 106 पर पहुंच गया है।
- बिहार, संक्रमित- 953:राज्यमें बुधवार कोकोरोना के 74 मामले सामने आए।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अफसरों से कहा है कि नजदीक के राज्यों से जो मजदूर घरआना चाहते हैं उनके लिए बस की व्यवस्था करें। पटना स्थित सरदार पटेल भवन स्थित गृह मंत्रालय के सभी ऑफिस में सैनिटाइजेशन का काम होगा। इसलिए 15 मई तक बंद रहेंगे। 16 मई से फिर खुलेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/3bwRtxa
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.