राजस्थान में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव के 83 नए केस सामने आए। इनमें डूंगरपुर में 28, उदयपर में 10, नागौर और जयपुर में 8-8, राजसमंद और बीकानेर में 6-6, अलवर में 4, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझुनू और बाड़मेर में 2-2, झालावाड और जैसलमेर में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, यूपी से आया एक व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 6098 पहुंच गई। राज्य में 3 मौत भी हुई। इनमें भरतपुर, जयपुर और सीकर में 1-1 ने दम तोड़ा।
लॉकडाउन के कारण बीते 2माह से सूने पड़ेपुष्कर सरोवर के घाटों पर आज फिर से रौनक लौट आई। गुरुवार को 100 से अधिक श्रद्धालु सरोवर में स्नान औरपूजा करने पहुंचे। इनमे अधिकतर लोग अपने दिवंगत परिजनकी अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित कर गंगाजलिकी पूजा करने आए। इसके अलावा कुछ लोग सरोवर में भी अस्थियां विसर्जन करने पहुंचे। सुबह-सुबह घाटों पर खासी चहल-पहल रही।
बाहर से आने वालों को क्वारैंटाइन जरूर करें, कोताही न हो : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिए किप्रदेश के जिन जिलों में बाहर से आने वाले प्रवासियों की संख्या अधिक है, वहां क्वारैंटाइन व्यवस्थाएं पुख्ता रखी जाएं। बाहर से आए लोगों को अनिवार्य रूप से क्वारैंटाइन किया जाए। इसमें कोई लापरवाही न हो। होम क्वारैंटाइन की सख्ती से पालना कराएं। उल्लंघन करने वालों को संस्थागत क्वारैंटाइन में भेज दिया जाए। जिन जिलों में प्रवासी अधिक संख्या में आ रहे हैं, वहां जिला स्तर पर जांच सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाए।
प्रवासी मजदूरों को 2 माह के लिए 5 किग्रा प्रति व्यक्ति निशुल्क गेहूं का वितरण होगा
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चन्द मीना ने बताया कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों से लौट रहे ऐसे प्रवासी मजदूर जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में चयनित नहीं हैं, उन्हें दो महीने (मई-जून) के लिए प्रति व्यक्ति 5 किग्रा गेहूं प्रतिमाह निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें प्रवासी श्रमिकों को भी शामिल किया जाएगा, जिनके कोरोना से उद्योग धंधे बन्द होने से रोजगार विहीन हो गए और अपने गृह राज्य नहीं जा सके। प्रदेश में विशेष श्रेणी के परिवारों और प्रवासी मजदूरों का शीघ्र सर्वे कर चिन्हीकरण करवाया जा रहा है।
भरतपुर केऊंचा नगला बॉर्डर पर कांग्रेस द्वारा भेजी गई बसें खड़ी होने के बावजूद अधिकांश प्रवासी श्रमिकों को पैदल ही जाना पड़ा।
भीलवाड़ा में पिता के साथ चार महीने की मासूम में भी संक्रमण की पुष्टि
जिले में दो और पॉजिटिव मिले। इस बार एक पिता और उसकी चार महीने की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में चार महीने की बच्ची के पॉजिटिव मिलने का यह पहला मामला है। इसी के साथ जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है।
डूंगरपुर केआइसोलेशन वार्ड में 7 माह के बच्चे की मौत
कोविड-19 अस्पताल में मंगलवार देर रात 7 माह के बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, पॉजिटिव वार्ड में भर्ती 55 वर्षीय एक प्रौढ़ को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। फिलहाल, प्रौढ़ की हालत ठीक बताई गई है।
कुवैत में कोरोना से अधेड़ की मौत, शव वहीं दफनाया, परिजन ने घाटोल में पुतले का अंतिम संस्कार किया
बांसवाड़ा में घाटोलकस्बे के नरवाली गांव के 45 साल के अधेड़ की कोरोना से कुवैत के अस्पताल में 19 मई को मौत हो गई। उसके शव को कुवैत में ही दफनाया गया। इधर, परिजन को सूचना मिली तो उन्होंने बुधवार को एक प्रतीकात्मक पुतला बनाकर रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया। अधेड़ 22 साल से कुवैत में नौकरी कर रहा था।

पाली: कोरोना से मरने वालों की अस्थियां रात में प्रदूषित बांडी नदी में दफनाईं
कोरोना संक्रमिताें की मौत के बाद उनकी देह की राख और अस्थियों को गंदगी मेंं दफनाया जा रहा है। शहर में अब तक कोरोना महामारी की चपेट में आकर एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हुई है। एक शव जोधपुर में ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जबकि शेष दो का पाली के हिंदू सेवा मंडल में अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं,दो मरीजों की मौत इस स्टिंग के बाद हुई है। मृतकों की अस्थियों को सम्मानपूर्वक विसर्जित करने के बजाय उनको शहर की प्रदूषित बांडी नदी में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर गंदगी में ही दफनाया जा रहा है। ‘भास्कर'ने इसे लेकर कुछ जागरूक लोगों के साथ दो दिन तक रात में स्टिंग किया तो काफी खौफनाक नजारा सामने आया। शहर में कोरोना से दो मौताें के बाद उनका दाह संस्कार हिंदू सेवा मंडल में स्थापित विद्युत शव दाह गृह में किया गया था। इनकी मौत के बाद बांगड़ अस्पताल प्रशासन ने देह जलने के बाद बची हुई राख और अस्थियों को नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों को सौंप दी। रात 12 बजे दो सफाई कर्मचारी पीपीई किट पहनकर अपने हाथ में एक बोरे में भरी हुई यह अस्थियां लेकर मस्तान बाबा स्थित अग्निशमन केंद्र की चारदीवारी के पास पहुंचे। यहां पर पहले से ही जेसीबी लेकर नगरपरिषद का कर्मचारी पहुंच चुका था। पहले गड्ढा खोदा गया। बाद में बोरे में भरी हुई अस्थियों को इनमें डालकर वापस मिट्टी भरकर उसे समतल कर दिया गया।
33 में से 32 जिलों में संक्रमण पहुंचा
-
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1675 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1175 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 430, कोटा में 339, अजमेर में 268, डूंगरपुर में 261, पाली में 217, चित्तौड़गढ़ में 167, टोंक में 156, नागौर में 221, भरतपुर में 129, जालौर में 108, भीलवाड़ा में 84, जैसलमेर में 74(इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 75, बीकानेर में 71, झुंझुनूं में 71, झालावाड़ में 52, दौसा में 39, धौलपुर में 28, अलवर में 40, चूरू में 52, राजसमंद में 67, सिरोही में 70, हनुमानगढ़ में 14, सीकर में 64, सवाई माधोपुर में 17, बाड़मेर में 52, करौली में 10, प्रतापगढ़ में 7, बारां में 5, श्रीगंगानगर में एक संक्रमित मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 9लोग पॉजिटिव मिले।
- राजस्थान में कोरोना से अब तक 150 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में 78 (जिसमें चार यूपी से), जोधपुर में 17, कोटा में 13, भरतपुर और अजमेर में 5, सीकर, पाली और नागौर में 4-4, बीकानेर में 3, जालौर, करौली, अलवर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में 2-2, उदयपुर, बांसवाड़ा, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए एक व्यक्ति की भी मौत हुई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2ZlH4lw
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.