कोरोना से जूझते अमेरिका का एकगोल-मटोललाल टोपी लगाने वालाबच्चा हर देखने वाले केचेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान ला दे रहा है। यहां के वर्जीनिया के नॉरफॉक शहर में रहने वालानन्हा-मुन्नाशेफ कोबे इंटरनेट सेंसेशन बन चुकाहै। चार दांत के साथ हंसते-मुस्कुराते इस बच्चेकी उम्र सिफ1 साल है और यहसोशल मीडिया पर लोगों को मजाकिया अंदाज में पिज्जा, केक, चीज और चिकन बनानासिखाता है। लॉकडाउन के दौरान हर सोशल प्लेटफॉर्म पर नन्हे बच्चेकोबे की चर्चा है। लोग उसे चाइल्ड प्रॉडिजी (ईश्वर का वरदान) कह रहे हैं।
मां ने बच्चे को हीरो बना दिया
कोबे के मम्मी-डैडीकेली औरएश्ले विएन ने अपने बच्चे को उसकी हरकतों सेपूरी दुनिया में मशहूर कर दिया है। लगभग हर कुकिंग और कलनरी साइट पर कोबे पर बड़े-बड़े आर्टिकल लिखे जा रहे हैं। कोबे की ये प्रतिभा उसकी मां केली ने अचानक ही ढूंढ़ी। हुआ यूं कि एक दिन एश्ले किचन में काम कर रही थी और नन्हा कोबे उनकी नकल करने लगा। इसके बाद अक्सर ऐसा होने लगा तो मां उसे मनचाहे प्रयोग करने की छूट दे दी। इस तरह नन्हे कोबे का शेफ अवतार सामने आया।
सोशल मीडिया पर छा रहा कोबे
आप कोबे को इंस्टाग्राम से लेकर टिकटॉक तक मजे से नई डिशेज पर हाथ आजमाते देख सकतेहैं। यहां से इनके वीडियो वायरल होकर लोगों के वॉट्सअप स्टेटस तक पहुंच रहे हैं। कोबे हर बार कोई नई डिश बनाता है तो खुद उसका स्वाद भी चखता है। बीते हफ्तेमदर्स डे के मौके पर नन्हे कोबे ने अपने फैंस को पिज्जा बनाना सिखाया और मजे की बात है कि करीब 17 लाख लोगों ने उसे देखा।
भारत में सेलेब फैंस हैं कोबे के
इस बच्चे काइंस्टग्राम पर'Kobe Eats' नाम के अकाउंट इतना लोकप्रिय है कि भारत मेंकरण जौहर, आथिया शेट्टी,प्राची देसाई, रित्विक धनजानी,कविता कौशिकजैसे सेलेब भी उसे फॉलो करते हैं। इतना ही नन्हा कोबे अपने पैरेंट्स के लिए इंटरनेट से अच्छी कमाई भी करवा रहा है।
आपके सामने लेकर आया हूं। मैं नई चीजों को बारीकी से देखता हूं, समझता हूं और सीखता हूं।
आंकड़ा पार कर चुका है।
View this post on InstagramA post shared by KOBE EATS (@kobe_yn) on May 14, 2020 at 5:26pm PDT
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2ZdSJ5V
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.