मोदी सरकार कोरोना महामारी के बीच अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर डिजिटल रैली करेगी

मोदी सरकार कोरोना महामारी के बीच अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर डिजिटल रैली करेगी

भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली बरसी डिजिटल माध्यम से मनाएगी। सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए देशभर में वर्चुअल रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएंगी। पार्टी ने तय किया है कि कोरोना महामारी के कारण कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। मोदी ने पिछले साल 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

हर रैली में कम से कम 750 लोग शामिल होंगे
राज्य इकाइयों और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओंको भेजी चिट्ठी में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी अरुण सिंह ने लिखाहै कि सभी बड़े राज्यों की इकाइयां कम से कम 2 और छोटे राज्यों की इकाइयां कम से कम 1 वर्चुअल रैली करेंगी। हर रैली मेंकम से कम 750 लोग शामिल होना चाहिए। देशभर में 1000 से ज्यादा ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस भी की जाएंगी।

150 से ज्यादा नेता कॉन्फ्रेंस का संबोधित करेंगे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी फेसबुक लाइव से लोगों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मिलाकर 150 से ज्यादा नेता कॉन्फ्रेंस का संबोधित करेंगे। इनमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

एक महीने चल सकता है समारोह

सूत्रों के मुताबिक समारोह 30 मई से शुरु होगा और 1 महीने तक चल सकता है।पार्टी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मोदी सरकार की दूसरी पारी का पहला साल कई ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा है। इसमें आर्टिकल 370 को हटाया जाना, तीन तलाक के खिलाफ कानून पास होना शामिल है। इसी दौरान राम मंदिर के निर्माण का रास्ता भी साफ हुआ है। सरकार की ये सभी उपलब्धियां इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखी जाएंगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर पिछले साल 23 मई की है। लोकसभा चुनाव में दूसरी बार जबर्दस्त जीत के बाद दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह।


https://ift.tt/2ZD9iZq

From Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments