दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख 67 हजार 260 हो गया है। इस दौरान कुल 31 लाख 64 हजार 346 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 87 हजार 911 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को 14 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा। वहीं, नियम तोड़ने पर 95 हजार रुपए (1000 पाउंड) जुर्माना या जेल हो सकती है। गृह मंत्री प्रीति पटेल ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की। सरकार के इस फैसले को कुछ कंपनियों ने बेकार बताया है।
ब्रिटेन: 39 हजार से ज्यादा मौतें
ब्रिटेन ने एक दिन में 359 लोगों की जान गई है और 1871 मरीज मिले हैं। यहां मौतों का कुल आंकड़ा 39 हजार 728 हो गया है। वहीं, दो लाख 79 हजार 856 संक्रमित हो गए हैं। अमेरिका, ब्राजील, रूस और स्पेन के बाद ब्रिटेन पांचवा सबसे संक्रमित दैश है।
ब्राजील: 24 घंटे में 1349 मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में 1349 लोगों ने दम तोड़ा है। यह दक्षिण अमेरिका का सबसे प्रभावित देश है। यह मरने वालों का कुल आंकड़ा 32 हजार 568 हो गया है, जबकि 5 लाख 84 हजार 562 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मरीज यही हैं।
मैक्सिको: 1 दिन में 1000 से ज्यादा जान गई
मैक्सिको में 24 घंटे में 1092 लोगों की जान गई है और 3912 नए मामले मिले हैं। एक दिन पहले यहां 470 मौतें हुई थीं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हो गया है। वहीं, अब तक 11 हजार 729 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्पेन: लॉकडाउन बढ़ाने के प्रस्ताव को संसद की मंजूरी
स्पेन में संसद ने देश में लागू लॉकडाउन को छठी और अंतिम बार बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। संसद के निचले सदन स्पैनिश कांग्रेस में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने के प्रस्ताव पर मतदान हुआ। 177 सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट डाला, जबकि 155 ने इसका विरोध किया। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि लॉकडाउन को 21 जून तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। लॉकडाउन अंतिम बार बढ़ाया जा रहा है। और क्षेत्रीय सरकारें काम करना शुरू कर देंगी। लेकिन देश में आवागमन के नियमों को निर्धारित करने की शक्ति स्पेन की केन्द्र सरकार के पास ही रहेगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/370Ih3r
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.