देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7 हजार 082हो गई है। वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से मंगलवार रात गोवा लौटी स्पेशल फ्लाइट के पैसेंजर ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। इनमें से कुछ ने क्वारैंटाइन सेंटर जाने से इनकार कर दिया। यात्रियों का कहना था कि वह पैसे देकर 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन सेंटरनहीं जाएंगे। उन्हें उनके घर भेजा जाए। इस फ्लाइट में 155 भारतीयों को स्वदेश लाया गया।गोवा की स्वास्थ्य सचिवनीला मोहनन ने बताया कि इस घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि पैसेंजर्स के ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8812 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।वहीं, महाराष्ट्र में 2287, दिल्ली में 1298, तमिलनाडु में 1091, गुजरात में 415, प. बंगाल में 396, कर्नाटक में 388, उत्तरप्रदेश में 368, हरियाणा में 296, राजस्थान में 272, बिहार में 151, ओडिशा में 141, मध्यप्रदेश में 137 और केरल में 86 नए मरीज सामने आए। इनके अलावा, 6414 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 है। इनमें 97 हजार 581 एक्टिव केस हैं। वहीं, 95 हजार 526 ठीक हो गए। 5598 लोगों की मौत हो चुकी है।
संक्रमण 28 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला
कोरोनावायरससंक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भीइसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले
|
तारीख |
केस |
| 2 जून | 8812 |
| 31 मई | 8789 |
| 30 मई | 8364 |
| 29 मई | 8138 |
| 27 मई | 7246 |
| 28 मई | 7254 |
पांच राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश: यहां मंगलवार को 137 नए पॉजिटिव मिले और 6 की जान गई। भोपाल में 20, इंदौर में 31,नीमच में 24, जबलपुर में 10, सागर और ग्वालियर में 9-9 मरीज मिले।राज्य में मरीजों की संख्या 8420हो गई है। अब तक 5221मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
महाराष्ट्र:यहां मंगलवार को संक्रमण के 2287 मामले सामने आए। 1225 ठीक हुए और 103 मरीजों की जान गई। राज्य में अब तक 72 हजार 300 संक्रमित मिल चुके हैं। 26 मई से 31 मई तक देश के कुल कोरोना मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 43% से घटकर 35% हो गया है। यह ट्रेंड पहले भी देखने को मिला था।
उत्तर प्रदेश:राज्य में 24 घंटे में 368 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 6 मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 42 संक्रमित गौतमबुद्धनगर जिले में मिले। प्रदेश मेंअब तक 8729लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें यूपी लौटे 2288 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। वहीं, 229मरीजों की मौत हो चुकी है।
बिहार: प्रदेश मेंमंगलवार को 151कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। अब तक राज्य में 4096 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से राज्य में 24लोग जान गंवा चुके हैं।
राजस्थान:यहां मंगलवार को कोरोना के 272नए पॉजिटिव केस सामने आए और 4 लोगों की जान गई। नए मरीजों में भरतपुर में 70, जयपुर में 42, जोधपुर में 44, पालीऔर कोटा में 13-13 मिले। राज्यमें कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9373पहुंच गया। प्रदेश मेंकोरोना से अब तक 203 मौतें हुईं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/3gUtjkr
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.