
देश में कोरोना संक्रमण के अब तक 4 लाख 11 हजार 733मामले सामने आ चुके हैं। सिर्फ 8 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 से 4 लाख हो गया। देश में 12जून को मरीजों की संख्या 3 लाख हुई थी, जो शनिवार (20 जून) कोबढ़कर 4 लाखपार कर गई। शनिवार को रिकॉर्ड15898 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
उधर, दिल्ली में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी में तीन दिन में 9 हजार से ज्यादा मामले बढ़े। शनिवार को रिकॉर्ड 3630 पॉजिटिव सामने आए। इससे पहले 19 जून को 3137 और 18 जून को 2877 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कल रिकॉर्ड 77 मौतें भी हुईं।

5 दिन,जब सबसे ज्यादा मामले आए
तारीख |
केस |
20 जून | 15898 |
19 जून | 14721 |
18 जून | 13826 |
17 जून | 13107 |
13 जून | 12031 |
सिर्फ 8 दिन में एक लाख मरीज बढ़े
देश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार रात को संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख के पार हो गया। सिर्फ 8 दिन में ही कोरोना मरीज 3 से 4 लाख हो गए। 13 जून को संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार हुई थी।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:राज्य में शनिवार को 142 मरीज मिले।इंदौर में 42 और भोपाल में 20 नए मामले सामने आए। वहीं देवास में 14, जबलपुर में 6 और ग्वालियर में 8 मरीज मिले।इनमें भाजपा के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी शामिल हैं। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 4288हो गई।

महाराष्ट्र: शनिवार को राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 3874 मरीज मिले, जबकि 160 की मौत हुई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,28,205 हो गई। वहीं, इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 5984 हो गया।मुंबई में 1197 मामले सामने आए, जबकि 136 मरीजों ने दम तोड़ा।

उत्तरप्रदेश: राज्य में शनिवार को कोरोना के 541 मरीज मिले, जबकि 22 लोगों ने दम तोड़ा। हापुड़ में 65, कानपुर में 55, गाजियाबाद में 35, लखनऊ में 27, मेरठ में 19, जौनपुर में 16 संक्रमित मिले।प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 14048 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 5 लाख 42 हजार 972टेस्ट किए जा चुके हैं।

राजस्थान:राजस्थान में शनिवार को 381 केस सामने आए, जबकि 4 मरीजों की मौत हुई।भरतपुर में 71,जोधपुर में 56, जयपुर में 44, धौलपुर में 40, सिरोही और चूरु में 18-18, जालौर में 12, बीकानेर में 11मरीज मिले। राज्य में निजी लैब में कोरोना टेस्ट कराने परमरीज को 2200 रुपए ही देने होंगे।
बिहार: राज्य में शनिवार को213 कोरोना पॉजिटिव मिले।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पटना में 23, मधुबनी में 16, मुंगेर में 9, सीवान में 7, भागलपुर में 4, कटिहार में 20, समस्तीपुर में 15, दरभंगा में 11, मुजफ्फरपुर में 5 मरीज मिले। राज्य में अब तक इस वायरस से 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2YTPSNF
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.