कोरोनोवायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार कई जागरूकता अभियान चला रही है। जनता को महामारी से बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा जा रहा है। नियमों कापालन नहीं करने वालों पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई भी की। हालांकि, इन सबके बावजूद लोगबेपरवाहहैं।पंजाब सरकारकर्फ्यू के दो महीने मेंकरीब सवा तीन करोड़ रुपए वसूल चुकी है।
केंद्र ने 15 अप्रैल को मास्क न पहनने पर 200 और पब्लिक प्लेस पर थूकने पर 100 रुपए का जुर्माना तय किया।कैप्टन अमरिंदर सरकार ने 30 मई से मास्क न पहनने और पब्लिक प्लेस पर थूकने पर 500-500 रुपए औरसोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर तीन हजार रुपए का जुर्माना तय किया था। लोगों ने 2.25 करोड़ मास्क नपहनने और एक करोड़ थूकने के लिए चुकाए।
सबसे ज्यादा मास्क नहीं पहनने पर काटे गए चालान
दैनिक भास्कर ने काटे गए कुल चालान के एनालिसिस मेंपाया कि सबसे ज्यादा 50% चालान मास्क न पहनने परकाटे गए। वहीं, 21% थूकने और बाकी सोशल डिस्टेंसिंग और कर्फ्यू उल्लंघन के हैं। चालान की कुल रकमका 70% जुर्माना जालंधर,लुधियाना, बठिंडा और पटियाला के लोगों ने ही भरा। ये सभी चालान आपदा प्रबंधन कानून 2005 में निर्धारित नियमों के तहत हुए।
4 शहरों में सबसे ज्यादा कार्रवाई
बठिंडा:7748 लोगों से 24 लाख का जुर्माना वसूला
बठिंडा में कुल 24.28 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसमें मास्क न पहनने पर 7748 लोगों से 23 लाख 11 हजार 400 रुपए और थूकने पर 927 लोगों से 1 लाख 8 हजार 300 रुपए जुर्माना लिया गया।
जालंधर:मास्क न पहनने पर 20 लाख चुकाए
जालंधर में कुल 21.5 लाख का जुर्माना हुआ। मास्क न पहनने पर 5445 लोगों से 20.68 लाख रुपए, थूकने पर 282 से 30,600 रुपए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर 2 चालान कर 4000 का जुर्माना वसूला गया। कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 1252 लोगों को अरेस्ट भी किया गया।
लुधियाना:50 लाख रुपए की रिकवरी
शहर में 16 हजार 690 चालान व 50 लाख का जुर्माना हुआ। जिनमें मास्क न पहनने पर 12 लाख 95 हजार 300 रुपए, थूकने पर 2 लाख 22 हजार 500 रुपए, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 16 लोगों से 48000 हजार वसूले।
पटियाला:12.43 लाख रुपए जुर्माना
पटियाला के लोगों ने मास्क नहीं पहनने पर 12 लाख 43 हजार 400 रुपए का जुर्माना भरा। पब्लिक प्लेस पर थूकने पर 9500 का जुर्माना भरवाया गया। कर्फ्यू में नियम तोड़ने पर 11 हजार 147 चालान किए और 763 वाहन जब्त भी हुए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/3fhMBhR
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.