देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 05हजार 216हो गई है। बुधवार को 19428 मामले सामने आए। वहीं,12057 मरीज स्वस्थ हो गए।ये आंकड़ेcovid19india.org के मुताबिक हैं।उधर, मिजोरम और सिक्किम दो राज्य ऐसे रहे, जिनमें कोई भी केस नहीं मिला। सिक्किम में लगातार तीन दिन से कोई केस नहीं आया है।
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार से उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा शुरू हो गई। हालांकि, अभी केवल उत्तराखंड के रहने वाले लोगों को ही चार धाम यात्रा की अनुमति है। पहले दिन 422 श्रद्धालुओं को ई-पास जारी किए गए थे।


5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:राज्य में आज से 'किल कोरोना अभियान' की शुरुआत हो गई। इसके तहत घर-घर जाकर सैंपल लिया जाएगा। यह अभियान 15 दिन चलेगा। उधर, राजधानी में 58 मामले सामने आए। पुराने शहर के इब्राहिमगंज में12 पॉजिटिव मिले।इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं।

महाराष्ट्र: राज्य के औरंगाबाद जिले में बुधवार को संक्रमण के 192 मामले सामने आए। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5757 पर पहुंच गई है। इस बीच, मुंबई में आज से 350 लोकल ट्रेनें शुरू की गईं। हालांकि, इन ट्रेनों में केवल सरकारी कर्मचारियों को ही सफर करने की इजाजत दी गई है।

उत्तरप्रदेश:आजमगढ़ जिले में बुधवार को आठ संक्रमित मिले। इनमें से 7 लोग मुंबई, दिल्ली और नोएडा से आए हैं। एक संक्रमित डॉक्टर है। इसके साथ जिले में मरीजों की संख्या 242 होगई है। उधर, बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर जिले में 836 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं। इनमें से 656 व्यक्ति इलाज से ठीक हो गए, जबकि 32 की मौत हो चुकी है।

राजस्थान:राज्य में बुधवार को संक्रमण के 78 मामले सामने आए। अलवर में 29, जयपुर में 25, झुंझुनू में सात, कोटा में आठ, गंगानगर में पांच, भरतपुर में एक, दौसा, पाली और राजसमंद में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर राज्य के सभी डॉक्टर्स को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि आपकी वजह से हमकोरोना से लड़ पा रहे हैं।

बिहार: राज्यमें बुधवार को 88 मामले सामाने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हजार 76 हो गई है।आरा में एक डीएसपी और एक जवान समेत तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/3dVeQSm
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.