देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख 50 हजार 358 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन 27 हजार से ज्यादा केस बढ़े। पिछले 24 घंटे में 27 हजार 754 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 19 हजार 981 लोग भी स्वस्थ भी हो गए।
शनिवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8139 लोग संक्रमित मिले। यहां अब तक एक दिन का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। उधर, अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। नानावटी के क्रिटिकल केयर सर्विसेज के डायरेक्टर डॉ अब्दुल एस अंसारी ने रात 3 बजे मीडिया को बताया कि अमिताभ की हालत पहले से बेहतर हैं और वे आराम से हैं। उनकी प्रारंभिक रिपोर्ट्स संतुष्ट करने वाली है।


5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:राज्य में पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 17 हजार के पार होगया है।बीते 24 घंटों में 544 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। संक्रमणके चलते शनिवार को6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।भोपाल में 31 जुलाई तक हर रविवार को कर्फ्यू लगाने का फैसलाकिया गया है। आजसभी बाजार, ऑफिस, प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। इंदौर में भी रविवार को पूर्ण बंदी है।

महाराष्ट्र: मुंबई में शनिवार को1284 पॉजिटिव केस बढ़े।यहां 39 लोगों की जान गई है। इसके साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है।अब तक 10 हजार116 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।राज्य में शनिवार को 4360 मरीज ठीक होकर अपने घर गए।वहीं,6 लाख 80 हजार017 लोग होम क्वारैंटाइन में हैं।

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के होम गार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सपा एमएलसी और अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सुनील सिंह साजन भी संक्रमित हो गए हैं।राज्य में तीन दिनों का लॉकडाउनजारी है।

राजस्थान: राज्य मेंशनिवार को कोरोना के 574 नए मामले सामने आए। इनमें बीकानेर में 105, जोधपुर में 81,जयपुर में 53, जालौर औरअलवर में 45-45 मामले सामने आए।इसके बाद कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 23748 पहुंच गया। वहीं 6लोगों की मौत भी हो गई। इनमेंजयपुर में 2,अजमेर, कोटाऔर उदयपुर में 1-1 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 503 पहुंची।

बिहार:राज्य में शनिवार को709 कोरोना के नए केस बढ़े। इस तरह अब संक्रमितों की संख्या15,039 हो गई है। इनमें3,930 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि10,991 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक संक्रमण के चलते118 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/32fdLmp
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.