दुनियाभर में कोरोनावावायरस से 1 करोड़ 13 लाख 79 हजार 083 लोग संक्रमित हैं। इनमें 64 लाख 34 हजार 012 मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 33 हजार 388 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, ब्राजील में 24 घंटे में 38 हजार नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 15.78 लाख हो चुकी है। वहीं, मैक्सिको में मरने वालों की संख्या 30 हजार से ज्यादा हो गई है। मौतों के मामले में यह पांचवां सबसे प्रभावित देश है।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 29,35,770 | 1,32,318 | 12,60,405 |
| ब्राजील | 15,78,376 | 64,365 | 9,78,615 |
| रूस | 6,74,515 | 10,027 | 4,46,879 |
| भारत | 6,73,904 | 19,279 | 4,09,062 |
| पेरू | 2,99,080 | 10,412 | 1,89,621 |
| स्पेन | 2,97,625 | 28,385 | उपलब्ध नहीं |
| चिली | 2,91,847 | 6,192 | 2,57,445 |
| ब्रिटेन | 2,84,900 | 44,198 | उपलब्ध नहीं |
| मैक्सिको | 2,52,165 | 30,366 | 1,47,205 |
| इटली | 2,41,419 | 34,854 | 1,91,944 |
*ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।
ब्राजील: 1 दिन में 1091 मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में 1091 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक 64,265 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 42,223 नए मामले दर्ज किए गए थे और 1290 लोगों की मौत हुई थी। ब्राजील कोरोना से प्रभावित होने और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।
अमेरिका: टेक्सास में 8258 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार को जब देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उस दिन टेक्सास में कोरोना के 8258 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 33 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 1.91 लाख प्रभावित हो चुके हैं और 2608 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। यहां 97 हजार लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं, फ्लोरिडा में एक दिन में 11,445 नए मामले सामने आए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2NWW02E
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.