देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 73हजार 904 हो गई है। शनिवार को रिकॉर्ड24018 मरीज बढ़े और 14 हजार 327 ठीक भी हो गए। covid19india.org के मुताबिक, महाराष्ट्र में 7074 पॉजिटिव मिले। राज्य में2 लाख से ज्यादा मरीजहो गए, जबकि 8671 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर, भारत और रूस के बीच संक्रमितों का अंतर 611 बचा है। हम आज रूस को पीछे छोड़कर मरीजों के मामले में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। अभी अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है। इन दोनों देशों के बाद भारत में ही रोजाना संक्रमण के सबसे ज्यादा नए केस आ रहे हैं।
दुनिया के टॉप- 5 देश
| देश | संक्रमण के मामले |
| अमेरिका | 29,35,770 |
| ब्राजील | 15,78,376 |
| रूस | 6,74,515 |
| भारत | 6,73,904 |
| पेरू | 2,99,080 |


5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:यहां शनिवार को 307 नए मरीज सामने आए और 5 की जान गई। भोपाल में 51, इंदौर में 34, मुरैना में 78 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 14 हजार 604 हो गई, इनमें से 2772 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 398 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र:यहां शनिवार को 7074 संक्रमित मिले और 295 लोगों की मौत हुई। मुंबई में 1163, ठाणे में 2199 और पुणे में 1502 मामले बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 64 हो गई, इनमें से 83 हजार 295 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 8671 ने जान गंवाई।
राज्य की जेलों में 31 कैदी और 3 सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव मिले।महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने गर्भवती हेल्थवर्कर्स के लिए वर्क फ्रॉम होम की मांग की।

उत्तरप्रदेश:यहां शनिवार को 757 नए मरीज सामने आए और 24 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 77, गाजियाबाद में 86 और लखनऊ में 80 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 26 हजार 554 हो गई, इनमें से 7627 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 773 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान:यहां शनिवार को 480 नए मरीज सामने आए और 7 की जान गई। जयपुर में 40, जालोर में 42 और धौलपुर में 39 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 19 हजार 532 हो गई, इनमें से 3445 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 447 लोगों की मौत हुई है।

बिहार:यहां शनिवार को 349 संक्रमित मिले और 4 लोगों की मौत हुई। पटना में 24, सहारसा में 53 और मुजफ्फरपुर में 44 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 457 हो गई, इनमें से 2881 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 88 ने जान गंवाई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2ZAoNQc
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.