फरीदाबाद से एक दिन पकड़ा गया विकास दुबे गैंग का खास गुर्गा प्रभात मिश्रा गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है। वह कानपुर के पास पनकी में पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई मेंबदमाश प्रभात को गोलियां लगीं। उसेअस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभात कोएक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जाया जा रहा था।
प्रभात मिश्रा कानपुर शूटआउट कांड में शामिल था। वह विकास दुबे का साथी था। बुधवार कोयूपी पुलिस की एसटीएफ और हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद की न्यू इंदिरा कॉलोनी से पकड़ा था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से यूपी पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रभात को एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। यूपी पुलिस उसे पूछताछ के लिए कानपुर ले गई थी। जानकारी मिल रही है कि रास्ते में पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई थी। इसी दौरान प्रभात ने भागने की कोशिश की और पुलिस ने उसे गोली मार दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2DgHh0m
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.