देश में कोरोना ने बीते 24 घंटे में फिर एक नए रिकॉर्ड को छुआ। एक दिन में सबसे ज्यादा 76826 संक्रमित बढ़े। एक दिन पहले ही 75995 केस आए थे। बीते छह दिन में यह तीसरा मौका है जब एक दिन में 70 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े। 22 अगस्त को 70067 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब देश में इस बीमारी के अब तक तक 33.84 लाख केस आ चुके हैं।
हर दिन की तरह गुरुवार को भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 14857 केस आए। यहां 9136 मरीज ठीक हुए, जबकि 355 की मौत हो गई। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं।

कोरोना अपडेट्स...
- स्वास्थ्य मंत्रालय: सरकार ने बताया कि 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 3.9 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। देश में रिकवरी रेट अब 76.24% हो गया है।
- पंजाब: कोरोना के प्रसार को देखते हुए सरकार ने शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। राज्य में संक्रमित मंत्रियों और विधायकों की कुल संख्या 29 हो गई है।
- राजस्थान: सीएम ऑफिस के 10 स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एहतियात के तौर पर सभी बैठकों को रद्द कर दिया है।
- उत्तरप्रदेश: राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ राज्य में अब तक 12 मंत्री पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से दो मंत्री चेतन चौहान और कमल रानी वरुण की मौत हो गई।
पांच राज्यों के हाल
1. मध्यप्रदेश
बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1317 केस मिले और 1207 लोग ठीक हुए। अब संक्रमितों की संख्या 58 हजार 181, ठीक होने वालों की संख्या 44 हजार 453 और मृतकों की संख्या 1306 हो चुकी है। हर दिन 20-22 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। अब तक 12.71 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

2. राजस्थान
बीते 24 घंटे में 1345 केस आए। इनमें जयपुर में 225, जोधपुर में 233, कोटा में 129, अलवर में 121, अजमेर में 113, बांसवाड़ा में 27, प्रतापगढ़ में 25, भीलवाड़ा में 55, बूंदी में 23, दौसा में 19, चूरू में 17, करौली में 9, जैसलमेर में 6 संक्रमित मिले। राज्य में 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हो गई।

3. बिहार
बीते 24 घंटे में 1860 नए संक्रमितों की पहचान की गई। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 28 हजार 850 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 9 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या बढ़कर 662 हो गई। बिहार में अभी कोरोना के 18 हजार 491 एक्टिव मरीज हैं।

4. महाराष्ट्र
राज्य में 24 घंटे में कोरोना के 14 हजार 857 नए मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7 लाख 33 हजार 568 हो गया है। इनमें 5 लाख 31 हजार 563 ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 9136 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 23 हजार 444 मरीज जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 5391 नए मामले सामने आए और 4331 लोग ठीक हुए। अब तक 2 लाख 8 हजार 491 केस मिले। इनमें 1 लाख 52 हजार 893 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3217 मरीजों की मौत हो चुकी है।
गुरुवार को प्रदेश में 1 लाख 38 हजार 526 सैंपल्स की जांच की गई है। राज्य में अभी तक 50 लाख 80 हजार 205 टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 93 लाख 20 हजार 725 घरों का सर्विलांस किया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/3b2aNUo
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.