मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा गांधी बनाने की बुनियाद आज से 126 साल पहले रखी गई थी और वह भी नेटाल में। उस समय वे सेठ अब्दुल्ला का केस लड़ने दक्षिण अफ्रीका गए हुए थे। उस दौरान उन्हें भारतीयों की पीड़ा महसूस हुई। उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई और नेटाल इंडियन कांग्रेस की स्थापना की थी।
यहीं से उन्हें अपने मौलिक अधिकारों के लिए लोगों को एकजुट करने की प्रेरणा मिली। भारत आने के बाद भी उन्होंने इसी पर काम किया और देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
22 अगस्त से जुड़ी दो और शानदार उपलब्धियां हैं। ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास यानी आज की चेन्नई की बुनियाद 1639 में आज ही के दिन रखी थी। इसके अलावा दो साल पहले राही सरनोबत ने एशियन गेम्स में 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर ऐसा करने वाली पहली महिला शूटर होने का गौरव हासिल किया था।
1639 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने चेन्नई को राजधानी बनाया
- ईस्ट इंडिया कंपनी के फ्रांसिस डे ने 22 अगस्त 1639 को तत्कालीन शासकों से पांच सौ लाख पगोड़ा के बदले जमीन खरीदी। तब यह मछुआरों का एक गांव मद्रासपट्टनम हुआ करता था। उन्होंने यहां सेना बनाई।
- एक साल बाद कंपनी ने फोर्ट सेंट जॉर्ज बनाया जो भारत में पहले इंग्लिश सेटलमेंट के तौर पर जाना जाता है। इसी फोर्ट के ईर्द-गिर्द आज का चेन्नई विकसित हुआ है। आजादी के बाद यह फोर्ट ही तमिलनाडु विधानसभा का भवन बना।
2018 में राही सरनोबत ने रचा इतिहास
- 2018 में राही सरनोबत ने 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल की। इस तरह वह एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- भारत से अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक्स के लिए 15 निशानेबाजों ने पात्रता हासिल की है। राही भी इनमें से एक हैं और स्वर्ण पदक की मजबूत दावेदार भी हैं।
इसके अलावा इतिहास में आज के दिन को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता हैः-
- 1848: अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
- 1849: ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से इतिहास का पहला हवाई हमला किया।
- 1922: जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।
- 1969: अमेरिका में समुद्री तूफान में 255 लोगों की मौत।
- 2007: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एंडेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
- 2007: मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने ह्यूमन फुटप्रिंट्स का पता लगाया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2QhEI1v
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.