अब तक 10 हजार 453 मामले: मेघालय में पहला संक्रमित मिला, देश के 27 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश वायरस की चपेट में

अब तक 10 हजार 453 मामले: मेघालय में पहला संक्रमित मिला, देश के 27 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश वायरस की चपेट में

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार को पार कर गई है। सोमवार को संक्रमण के 1 हजार 224 मामले सामने आए। यह एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है। मेघालय में सोमवार शाम को कोरोनावायरस का पहला संक्रमित मिला। मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने कहा- मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घबराएं नहीं। हम स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। इससे निपटने के लिए हमारी तैयारी पूरी है।

इधर, सोमवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 352, राजस्थान में 93 और उत्तरप्रदेश में 75 नए केस मिले। वहीं, मध्यप्रदेश में 52, गुजरात में 56, जबकि बिहार में 2 और असम में 1 मरीज मिला। इनको मिलाकर देश में सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या 10 हजार 453 हो गई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार शाम को 5 बजे तक देश में 9 हजार 352 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 8 हजार 48 का इलाज चल रहा है। 979 ठीक हुए हैं और 324 की मौत हो चुकी है।

पांच दिन जब संक्रमण केसबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
13 अप्रैल 1242
10 अप्रैल 871
11 अप्रैल 854
09 अप्रैल 813
12 अप्रैल 758

7 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 2334: यहां सोमवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 352 मामले आए। इनमें से सिर्फ मुंबई में ही 59 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में रविवार को 221 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से मुंबई में 113, मीरा भयंदर में 7, पुणे में 4, नवीं मुंबई, ठाणे और वसई विरार में 2-2, जबकि रायगढ़, अमरावती, भिवंडी और पिंपरी-चिंचवड़ में 1-1 मरीज मिला था।
  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 614: इंदौर में सोमवार को 22 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके साथ ही शहर में 328 संक्रमित हो गए हैं। रविवार को राज्य में संक्रमण के 40 मामले सामने आए थे। इनमें से इंदौर में 25, भोपाल में 8, इटारसी में 5 और सतना में 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 558: आगरा में सोमवार को संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 134 पहुंच गई है। शहर के आईजी सतीश गणेश ने बताया कि प्रशासन आइसोलेशन वार्ड बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। जहां पॉजिटिव केस मिल रहे हैं, वहां घर-घर जाकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख 65 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। राज्य में रविवार को 31 मामले सामने आए थे।
  • राजस्थान, संक्रमित 897: यहां सोमवार को संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 20, भरतपुर में 11, जोधपुर में 7 और बांसवाड़ा में 1 मरीज मिला। राज्य में रविवार को 104 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
  • दिल्ली, संक्रमित- 1510: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को बताया कि यहां अब तक 43 कंटेनमेंट जोन तय किए जा चुके हैं। किसी भी इलाके में 3 या उससे ज्यादा संक्रमित मिलते ही उसे कंटनेमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। जैन ने बताया कि रैपिड किट अभी तक नहीं आई हैं। राजधानी में रविवार को 85 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।
  • गुजरात, संक्रमित- 572: राज्य में सोमवार को 56 संक्रमित मिले। यहां रविवार को 48 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 23 मरीज अहमदाबाद में और 2 आणंद में मिले थे। यहां सबसे ज्यादा 282 संक्रमित अहमदाबाद में और इसके बाद 101 वडोदरा में हैं।

सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

  • देशभर में 857 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। एक ही दिन में 141 लोग रिकवर हुए हैं। महाराष्ट्र के गोंदिया, कर्नाटक के तुमकुर, केरल के वायनाड, मणिपुर, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, बिहार में नालंदा और पटना में 14 दिनों में एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया।
  • सरकार ने कहा है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को उन कर्मचारियों की मदद करनी चाहिए, जिन्हें लॉकडाउन से छूट मिली है। आटा और खाने का तेल बनाने वाली लघु और मध्यम इकाइयों को दिक्कतें ना आएं।
  • आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया गया है। इसे ब्लूटूथ और एआई टेक्नोलॉजी की मदद से बनाया गया है। बेंगलुरु में वॉर रूम बनाया गया है। यह 24 घंटे काम करता है। सेना और चिकित्सा क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारी हमारी मदद कर रहे हैं। चाइना से कुछ टेस्टिंग किट 15 तारीख को पहुंचने की संभावना है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


https://ift.tt/2K3V6j2

From Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments