पिंजोरा इलाके में सुरक्षा बलों का आतंकियों से एनकाउंटर चल रहा है। इंटेलीजेंस इनपुट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इससे पहले रविवार को शोपियां के ही रेबन गांव में 5 आंतकवादियों को ढेर कर दिया था। एनकाउंटर में पुलवामा और कुलगाम का हिज्बुल कमांडर फारुक अहमद भट उर्फ नाली भी मारा गया। वह ए++ आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल था।
7 दिन में 5 एनकाउंटर, 14 आतंकी ढेर
इंटेलीजेंस एजेंसी ने पिछले महीने पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ का अलर्ट किया था। उसके बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 28 मई से ही तलाशी अभियान छेड़ रखा है।
1 जून: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करते हुए 3 पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।
2 जून:पुलवामा के त्राल इलाके में 2 आतंकी मारे गए।
3 जून:पुलवामा के ही कंगन इलाके में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया।
5 जून:राजौरी जिले के कालाकोट में एक आतंकवादी मारा गया।
7 जून:शोपियां के रेबन गांव में 5 आतंकी मारे गए।
दक्षिण कश्मीर से बेस शिफ्ट कर रहे आतंकवादी
5 जून को राजौरी में सुरक्षा बलों ने जिस आतंकवादी को ढेर कियाथा,वह उसी ग्रुप का थाजो कश्मीर से मुगल रोड के रास्ते शोपियां होते हुए कालाकोट आया था। सुरक्षाबलों के मुताबिक कश्मीर घाटी में जारी ऑपरेशन की वजह से ये आतंकी भागकर जम्मू सेक्टर में पहुंचे थे।
सुरक्षाबलों ने खुलासा किया है कि जब से सुरक्षाबलों ने घाटी में टॉप कमांडर काखात्मा किया है, तब से आतंकी दक्षिण कश्मीर से अपना बेस राजौरी और पुंछ में शिफ्ट कर रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/3cOGfFf
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.