हरियाणा में आज से रफ्तार पकड़ेगी सरसो खरीद, हर खरीद केंद्र पर 100 किसान पहुंचेंगे

हरियाणा में आज से रफ्तार पकड़ेगी सरसो खरीद, हर खरीद केंद्र पर 100 किसान पहुंचेंगे

हरियाणा में लॉकडाउन के दूसरे चरण का दूसरा दिन है। प्रदेश में लॉकडाउन के बीच सरसों खरीद का भी दूसरा दिन है। खरीद आज से रफ्तार पकड़ जाएगी। क्योंकि सरकार ने पहले दिन के ट्रायल में 25-25 किसानों को सरसों लेकर बुलाया था। गुरुवार को हर खरीद केंद्र पर 50 किसान सुबह और 50 किसान दोपहर बाद पहुंचेंगे। ऐसे में खरीद में तेजी आएगी। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 191 पहुंच गया है। 41 मरीज ठीक होकर घर भी चले गए हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को जोन में बांट दिया है। हरियाणा के 6 जिलों को रेड जोन में रखा गया है, जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
महेंद्रगढ़ की सतनाली मंडी में सरसों की खरीद करते हुए आढ़ती। हरियाणा में सरसों खरीद शुरू हो गई है। 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी।


https://ift.tt/3envmvP

From Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments