झारखंड में 21 दिन के लॉकडाउन का मंगलवार को अंतिम दिन है। इसके बाद 3 मईतक लॉकडाउन की अवधी कुछ ढील के साथ बढ़ाई दी गईहै। अभी तक जानकारों के मुताबिक ढील का फॉर्मूला कोरोना संक्रमण के कुल मामलों के आधार पर जिलों की कलर कोडिंग के जरिये होगा। केंद्र के इस फॉर्मूले पर चलें तो झारखंड में अब तक कोई भी जिला रेड जोन में नहीं है। रांची समेत चार जिले जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं,वह ऑरेंज जोन में आएंगे। जबकि बाकी 20 जिले ग्रीन जोन में होंगे। वहीं, राज्य में अब तक 24 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इनमें से रांची में 11, बोकारो में 9, हजारीबाग व गिरिडीह में दो-दो मरीज हैं।
रांची में सबसे ज्यादा 11 केस, हिंदपीढ़ी राज्य का सबसे सक्रिय हॉट स्पॉटराज्य में अब सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस राजधानी रांची में ही हैं। यहां सोमवार तक 11 केस सामने आ चुके हैं। रांची जिले में ही सबसे ज्यादा 742 टेस्ट भी हुए हैं। राजधानी के सभी केस हिंदपीढ़ी क्षेत्र के हैं। हिंदपीढ़ी अब राज्य का सबसे सक्रिय हॉट स्पॉट है। रांची के हिंदपीढ़ी में मिले 3 नए मरीज में दो कुर्बान चौक क्षेत्र के हैं। इन तीन नए पॉजिटिव मरीजों को रिम्स में शिफ्ट करने पर देर रात बवाल हो गया। लोग रिम्स के कोविड वार्ड में नहीं जाना चाह रहे थे।
क्या है केंद्र का फॉर्मूला
रेड जोन: ऐसे जिले जहां कुल संक्रमित 15 से ज्यादा हों। इन जिलों में लाॅकडाउन की पूरी पाबंदी जारी रहेगी।
आरेंज जोन: केस 15 से कम हों, नए मामले न आ रहे हों। यहां 4 जिलों में नए मामले आ रहे हैं, मगर संख्या 15 से कम है।
ग्रीन जोन: हमारे 20 जिलों में कोई भी कोरोना संक्रमण का केस नहीं सामने आया है। ये सभी ग्रीन जोन में होंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/34B4jbP
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.