फेसबुक मुकेश अंबानी की जियो में 43,574 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस निवेश के बाद जियो में फेसबुक की हिस्सेदारी 9.99% हो जाएगी। भारतीय टेक्नाेलॉजी सेक्टर में यह सबसे बड़ाएफडीआई है। दोनों कंपनियों के बीच इस डील के बाद जियो कावैल्यूएशन 4.62 लाख करोड़ रुपए का हो जाएगा। यह मूल्यांकन डॉलर के मुकाबले रुपए को 70 मानकर किया गया है। नियामक की मंजूरी मिलने के बाद फेसबुक, जियो में सबसे बड़ी माइनॉरिटी शेयरहोल्डर बन जाएगी।
फेसबुक की सब्सिडियरी वॉट्सऐपके भी भारत में 40 करोड़ यूजलर
भारत में करीब 100 करोड़ मोबाइल यूजर हैं। फेसबुक के लिए भी भारत सबसे बड़ा बाजार है। फेसबुक की सब्सिडियरी वॉट्सऐप के भी भारत में 40 करोड़ यूजर हैं। रिलायंस जियो के देश में 38.8 करोड़ यूजर हैं। डील के बाद भी रिलायंस जियो इन्फोकॉम जियो फ्लेटफॉर्म की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई बनी रहेगी।
अक्टूबर में रिलायंस ने नई सब्सिडियरी का गठन किया था
पिछले साल अक्टूबर में रिलायंस ने अपने सभी डिजिटल इनीशिएटिव और ऐप्स को सिंगल एंटिटी के तहत लाने के लिए नई सब्सिडियरी के गठन का ऐलान किया था। इस नई कंपनी में रिलायंस ने 1.08 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया था। जियो ऐप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज आदि को इस नई कंपनी के तहत लाया गया था। साथ ही संभावित रणनीतिक निवेशकों के लिए स्ट्रक्चर को सिम्प्लीफाई किया था। 18 मार्च को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिलायंस जियो का कुछ कर्ज अपने पास हस्तांतरित कर लिया था। हालांकि, इस कर्ज की राशि का खुलासा नहीं किया गया था।
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है रिलायंस जियो
ग्राहकों के लिहाज से रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। ट्राई के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2019 तक रिलायंस जियो के पास 37 करोड़ ग्राहक थे। वहीं 33.2 करोड़ ग्राहकों के साथ दिसंबर महीने में वोडाफोन-आइडिया दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी थी। दिसंबर 2019 में 32.72 करोड़ ग्राहकों के साथ भारती एयरटेल तीसरी सबसे बड़ी कंपनी थी। ट्राई के अनुसार इस महीने में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के पास 11.8 करोड़ और एमटीएनएल के पास 33.76 लाख ग्राहक थे।
फेसबुक का 2020 तक 34 करोड़ एक्टिव यूजर्स का लक्ष्य
दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भारत में 2020 तक 34 करोड़ मासिक एक्टिव यूजर बनाने का लक्ष्य रखा है। स्टेटिस्टा डॉट कॉम के अनुसार 2018 में फेसबुक के पास 28 करोड़ से ज्यादा मासिक एक्टिव यूजर थे। फेसबुक का मुख्यालय अमेरिका के कैलिफोर्निया में है और यह इंस्टाग्राम, मैसेंजर, व्हाट्सऐप, वॉच, पोर्टल, ऑक्यूलस, कैलीबरा जैसे प्लेटफॉर्म का भी संचालन करती है। 2019 में फेसबुक का कुल राजस्व 70.697 बिलियन डॉलर रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2KnWWLF
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.