उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण फिलहालनहीं थमरहा है। शनिवार को सबसे ज्यादा203 पॉजिटिव मरीज मिले। राज्य मेंसंक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4258 पहुंच गई। इससे पहले मई के पहले सप्ताह में एक दिन में 177 मरीज मिले थे। हालांकि राहत की बात यह है कि एक दिन में अधिकतम 275 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अभी एक्टिव मरीज 1713 हैं।वहीं, प्रयागराज में बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों की थर्मलस्क्रीनिंग कराईजा रही है। इस बीच नोएडा में मेट्रो चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई।अधिकारियों का कहना है कि अब बस सरकार के निर्देश का इंतजार है।
प्रयागराज:कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
प्रयागराज में बोर्ड एक्जाम की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। इस दौरान शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। मूल्यांकन में शामिल होने होने वाले सभी शिक्षकों को जांच के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठाया जाता है, ताकिकोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा कम से कम रहे। भारत स्काउट गाइड के प्रिंसिपल वाईसी त्रिपाठी ने बताया कि हम सरकार की सभी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। परिसर को सैनिटाइज करने का काम भी किया जा रहा है।
नोएडा: मेट्रो चलाने की तैयारी पूरी, केंद्र औरराज्य सरकार के निर्देश का इंतजार
नोएडा-ग्रेनो के बीच एक्वा लाइन पर अगले सप्ताह से मेट्रो चलाने की तैयारी है। शुक्रवार को एनएमआरसी अधिकारियों ने बैठक कर स्टेशन ओर मेट्रो की व्यवस्थाएं देखीं। केंद्र और राज्य सरकार से निर्देश मिलते ही मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी। यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हाथों को सैनिटाइज करना होगा। इसके अलावा आरोग्य सेतु एप मोबाइल में डाउनलोड होना भी अनिवार्य है। एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने कहा कि मेट्रो चलाने के लिए एनएमआरसी पूरी तरह से तैयार है। सरकार से निर्देश मिलते ही नियमों के तहत मेट्रो चलानी शुरू कर दी जाएगी।
वाराणसी: ऑटो से ही परिवार को लेकर लौट रहे घर
पूरे देश में मजदूरों और अन्य लोगों का महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा से पलायन जारी है। बहुत से परिवार हजारों रुपएदेकर ऑटो से ही घर तक का सफर तय कर रहे हैं। वाराणसी मेंनदेसर पेट्रोल पंप पर रविवार को सीएनजी के लिए ऑटो की लाइन लगगई। इसमें मुम्बई के ऑटो भी शामिल थे। बिहार जा रहे इमरान ने बताया कि महाराष्ट्र में खतरा बहुत बढ़ गया है। पैसे भी खत्म हो गए हैं। वहां ऑटो चलाता था। दोस्त और अपने परिवार को लेकर सासाराम वापस जा रहा हूं।
मेरठ: जिले में 24 घंटे में 3 की मौत
मेरठ में 8 नए मरीज मिले हैं।इनमें एसपी सिटी की एस्कॉर्ट में शामिल सिपाही, आशा कार्यकर्ता और डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। अब तक मेरठ में 320 मरीज मिल चुके हैं। 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 114 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि रशीद नगर निवासी महिला जीशान फातिमा (52) को शुक्रवार सुबह करीब मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अपराह्न करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई। देर रात उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद शव परिजनके सुपुर्द कर दिया।शनिवार रात मुसद्ददीलाल (68) की भी जान चली गई। वह शिव हरि कृष्णपुरम के रहने वाले थे। 8 मई से मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती थे। इनके अलावा विनोद राठौर (50) दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल से 14 मई को रेफर किए गए थे। इनकी भी शनिवार को मौत हो गई। ये आगरा के रहने वाले थे।
रामपुर में एक दिन में 19 पॉजिटिव
शनिवार को रामपुर में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी लोग अहमदाबाद से ट्रेन से 12 मई को आए थे। इनके सैंपल 12 मई को लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई है। 117 लोगों के भेजे गए सैंपल में से 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रामपुर में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है, जिसमें से 34 सक्रिय हैं। एक दिन में कोरोना के 19 मामले सबसे ज्यादा हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2WExHfd
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.