देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 72 हजार 870 हो गई। पिछले हफ्ते यानी 18 से 24 जून तक संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा तेलंगाना में बढ़ी। यहां ग्रोथ रेट 12% रही। जबकि देश के सबसे ज्यादा टॉप टेन संक्रमित राज्यों में यह राज्य 10वें नंबर पर है। दूसरे नंबर पर दिल्ली और तीसरे नंबर पर दो राज्य तमिलनाडु और हरियाणा हैं। यहां रोजाना औसतन 5% की दर से मरीज बढ़े। महाराष्ट्र में मरीजों का ग्रोथ रेट औसतन 3% रहा।
बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 16 हजार 753 केस बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा है। इससे पहले 20 जून को 15 हजार 918 संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3890 संक्रमितों की पुष्टि हुई। दिल्ली में 3788 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं, अब यहां 70 हजार 390 मरीज हो गए हैं, जो मुंबई से 2 हजार ज्यादा हैं। राहत की बात है कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट 6% बढ़कर 56.38% हो गया।

5 दिन, जब देश में सबसे ज्यादा मामले बढ़े
| तारीख | केस |
| 24 जून | 16753 |
| 23 जून | 15600 |
| 21 जून | 15150 |
| 20 जून | 15918 |
| 19 जून | 14740 |
5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार एक जुलाई से राज्य में 'किल कोरोना अभियान' शुरू करेगी। इस अभियान के तहत हर घर का सर्वे किया जाएगा।इस बीच भोपाल में बुधवार को 187 केस सामने आए। वहीं, राजभवन में 8 और पॉजिटिव मिले। यहां पर लगातार 3दिन से संक्रमित मिल रहे हैं। राजभवन में अब तक 24 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या अब12448 हो गई है।
बिहार: बिहार में पिछले 24घंटों में223 मामले आए। सिवान में सबसे ज्यादा 39, पटना 20, बेगुसराय में 16लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में अब तक 8,273 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 55 लोगों की मौत हो चुकी है। 6,106 मरीज ठीक भी हुए हैं।
महाराष्ट्र: यहां बुधवार को रिकॉर्ड3889 मरीज मिले। इनमें1118 मरीज मुंबई और1374 मरीज ठाणे से मिले। प्रदेश मेंसंक्रमितों की संख्या अब1 लाख 42 हजार 899 हो गई है। उधर,मुंबई के वाशी में एरिक और मर्लिन ने अपनी शादी के मौके पर एक क्वारैंटाइन सेंटर को 50 बेड दिए। महाराष्ट्र पुलिस में 48 घंटों में कोरोना से दो मौतें हुईं। वहीं, 185 केस सामने आए।
उत्तरप्रदेश: राज्यमें बुधवार को664केस मिले। गाजियाबाद में सबसे ज्यादा113 लोग संक्रमित पाए गए। गौतमबुद्ध नगर में94,लखनऊ में 62, कानपुर में 27 मरीज मिले।इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 19,557 हो गई है। राज्य में मंगलवार को 576 नए मरीज मिले थे।
राजस्थान:राज्यमें बुधवार को 382 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जयपुर में सबसे ज्यादा100, भरतपुर में 56,धौलपुर में 75लोगपॉजिटिव पाए गए। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,009 पहुंच गया। वहीं, 10 लोगों की मौत हो गई। कुल मौत का आंकड़ा 375 पहुंच गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/31loPxw
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.