देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 81 हजार 91 हो गई है। इनमें से अब तक 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए। पिछले 5 दिन में 42 हजार 856 लोग स्वस्थ हुए। गुरुवार को सबसे ज्यादा 13 हजार 826 पॉजिटिव बढ़े।वहीं, पिछले 24 घंटे में 342 लोगों की मौत हुई।
पिछले 5 दिनों में स्वस्थ हुए लोग
| तारीख | मरीज ठीक हुए |
| 19 जून | 10743 |
| 18 जून | 6890 |
| 17 जून | 7226 |
| 16 जून | 10639 |
| 15 जून | 7358 |
दिल्ली में भी लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 2877 संक्रमित मिले। यहां 50 हजार के करीब मरीज हो गए। उधर, महाराष्ट्र में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3752 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 20 हजार 504 हो गई।

5 दिन,जब सबसे ज्यादा मामले आए
|
तारीख |
केस |
| 19 जून | 13826 |
| 18 जून | 13107 |
| 13 जून | 12031 |
| 14 जून | 11374 |
| 12 जून | 11314 |
5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:यहां गुरुवार को 182 नए संक्रमित मिले और 4 लोगों की जान गई। इंदौर में 57, भोपाल में 50 और सागर में 6 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 426 हो गई, इनमें से 2308 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 486 लोगों की मौत हुई। सरकार ने 5वीं तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक लगाई है।
उत्तरप्रदेश: यहां गुरुवार को कोरोना के 604 मरीज बढ़े और 23 मौतें हुईं। कानपुर में 54, गौतमबुद्धनगर में 50, बुलंदशहर में 48 और गाजियाबाद में 38 केस मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 785 हो गई, इनमें से 5659 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 488 ने जान गंवाई।
महाराष्ट्र:यहां गुरुवार को 3752 नए मरीज मिले और 100 ने जान गंवाई। मुंबई में 1298 केस बढ़े। यहां कुल 62 हजार 799 केस हो गए। पुलिस के 28 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 3 की मौत हो गई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 20 हजार 504 है, इनमें से 53 हजार 902 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 5751 मौतेंहुईं।
राजस्थान:यहां गुरुवार को 315 नए मामले सामने आए और 17 मौतें हुईं। भरतपुर में 92, जयपुर में 46, पाली में 33, जोधपुर में 29 केस मिले। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 857 पहुंच गया, इनमें से 2785 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 330 ने जान गंवाई।
बिहार: यहां गुरुवार को 100 नए संक्रमित मिले और 5 ने दम तोड़ा। दरभंगा में 21, रोहतास में 19 और पटना में 14 केस बढ़े। इसके साथ प्रदेश में मरीजों की संख्या 7040हो गई, इनमें से 2035 एक्टिव केस हैं। वहीं, अब तक 44 मरीजों की मौत हो चुकी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/3hJ5LPO
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.