सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 160.3अंक ऊपर और निफ्टी 74.35पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई479.39 अंक तक और निफ्टी142 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा है।
इससे पहले शुक्रवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। उस दिन दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 640.32 अंक तक और निफ्टी 180.75 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 523.68 अंक ऊपर 34,731.73 पर और निफ्टी 152.75 पॉइंट ऊपर 10,244.40 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल बैंक शेयरों में बढ़त
| बैंक | बढ़त (%) |
| RBL बैंक | 7.79 % |
| बंधन बैंक | 7.13 % |
| फेडरल बैंक | 5.20 % |
| इंडसइंड बैंक | 3.18 % |
| ICICI बैंक | 3.00 % |
| कोटक बैंक | 2.29 % |
| सिटी यूनियन बैंक | 1.93 % |
| एक्सिस बैंक | 1.92 % |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 1.68 % |
| HDFC बैंक | 0.85 % |
अमेरिकी बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 208.64 अंक नीचे 25,871.50 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.03 फीसदी बढ़त के साथ 3.07 अंक ऊपर 9,946.12 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 17.32 पॉइंट नीचे 3,098.02 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.26 फीसदी बढ़त के साथ 7.68 अंक ऊपर 2,975.31 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,26,910 हो गई है। इनमें 1,75,904 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 2,37,252 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 13,703 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9,046,067 हो चुकी है। इनमें 470,703 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 122,247 हो चुकी है।

09:43 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल सभी 10 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; RBL बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 7.47% की बढ़त है।

09:35 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; विप्रो के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:31 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; सिप्ला के शेयरमें सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:28 AMबीएसई 253.38 अंक ऊपर 34,985.11 पर और निफ्टी 90.15 पॉइंट ऊपर 10,334.55 पर कारोबार कर रहा है।
09:27 AM बीएसई के 23 में से 21 सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:25 AM बीएसई के 32 में से 31 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले।

09:21 AM बीएसई 30 में शामिल 25 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:15 AMबीएसई 175.14 अंक ऊपर 34,906.87 पर और निफ्टी 53.25 पॉइंट ऊपर 10,297.65 पर कारोबार कर रहा है।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2NiN3jY
From Dainik Bhaskar
0 Comments
Please do not enter any Spam Link in the comment box.