संघर्ष विराम उल्लंघन: कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीमापार से हो रही गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद

संघर्ष विराम उल्लंघन: कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीमापार से हो रही गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा और कृष्णाघाटी सेक्टरों में पाकिस्तानी की तरफ से गोलीबारी की जा रही है, जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया। कृष्णाघाटी में पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार शेलिंग करके सेना की चौकियों को निशाना बनाया है। भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है।

अनंतनाग में एनकाउंटर चल रहा

उधरअनंतनाग के वेरिनाग कपरान इलाके में आतंकियों के साथ पुलिस और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो रही है। इस महीने 22 दिन में यह 13वां एनकाउंटर है। इन सभी मुठभेड़ों में 39 आतंकियों को मार गिराया गया। इनमें लश्कर, जैश, हिजबुल और अंसार गजवत-उल हिंद के चीफ भी शामिल हैं।

शनिवार को पाकिस्तानी ड्रोन को शूट किया गया
एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पनसर इलाके में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को शूट कर दिया था। पाकिस्तान की तरफ से इस ड्रोन के जरिए आतंकियों को हथियार भेजे गए थे। इसमें एक अमेरिकी राइफल, दो मैग्जीन और दूसरे हथियार थे। ये कंसाइनमेंट किसी अली भाई के नाम पर आया था। ये भारतीय इलाके में 250 मीटर अंदर था। बीएसएफ के जवान ने 9 राउंड फायरिंग कर ड्रोन को गिरा दिया।

21 दिन में 12 एनकाउंटर
1 जून:
नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करते हुए 3 पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।
2 जून: पुलवामा के त्राल इलाके में 2 आतंकी मारे गए।
3 जून: पुलवामा के ही कंगन इलाके में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया।
5 जून: राजौरी जिले के कालाकोट में एक आतंकवादी मारा गया।
7 जून: शोपियां के रेबन गांव में 5 आतंकी मारे गए।
8 जून: शोपियां के पिंजोरा इलाके में 4 आतंकी ढेर।
10 जून: शोपियां के सुगू इलाके में 5 आतंकियों का एनकाउंटर।
13 जून: कुलगाम के निपोरा इलाके में 2 आतंकी मारे गए।
16 जून: शोपियां के तुर्कवंगम गांव में 3 आतंकी ढेर।
18-19 जून: अवंतीपोरा और शोपियां में आठ आतंकवादी मारे गए।
21 जून: शोपियां में 3 आतंकी ढेर।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Pakistan ceasefire violation in Jammu Kashmir Rajouri Nowshera news and updates 22 June


https://ift.tt/3doymqf

From Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments